झारखण्ड : मुख्यमंत्री ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए चयनित खिलाड़ियों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली

0
Hemant Soren

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की सचिव श्रीमती पूजा सिंघल से फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए चयनित झारखंड की 12 महिला खिलाड़ियों के रांची स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स रांची में प्रशिक्षण एवं रहने खाने की व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि राज्य सरकार की ओर से स्पोर्ट्स कंपलेक्स रांची में इन खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं पौष्टिक आहार के साथ-साथ ठहरने आदि पूरी सुविधा का निर्देश दिया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए चयनित झारखंड कि इन खिलाड़ियों को झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। ज्ञातव्य है कि फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिए 35 सदस्य टीम का चयन हुआ है जिसमें 12 खिलाड़ी झारखंड के हैं। ये खिलाड़ी झारखंड के रांची, सिमडेगा, गुमला आदि जिले के ग्रामीण क्षेत्र से हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इन महिला खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के साथ-साथ खाने-पीने और रहने के लिए उच्च स्तरीय व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में झारखंड का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *