राशिफल : 18 जून को क्या कहती है आपकी किस्मत

0
Rashi

मेष राशि:- व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। वहीं विरोधियों के सक्रिय होने की वजह से कार्यों को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे।

वृषभ राशि:- कई दिनों से रुके कार्यो में आज गति आने के साथ ही व्यापारिक स्थिति में लाभ के योग बन रहे हैं। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में शुरुआत में रुकावट आ सकती है, लेकिन समाधान हो जायगा।

मिथुन राशि:- नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकने के साथ ही निवेश का सही समय है। भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूपरेखा बनेगी। माता का स्वास्थ खराब हो सकता है।

कर्क राशि:- अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को ये समझ कर करें कि वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीविका है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा।

सिंह राशि:- आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में उलझन के बाद आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय लगेगा।

कन्या राशि:- लोन संबंधी मामले निपटेंगे। कार्यस्थल पर आप का महत्त्व बढ़ेगा। वाहन सुख मिलने की संभावनाओं के बीच प्रियजन से भेंट होगी। आवास निवास की समस्या का हल होगी। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि:- मानसिक तनाव के चलते स्वभाव में क्रोध की अधिकता रहेगी। आकस्मिक यात्रा के योग कि बीच धन लाभ की संभावना है। किसी दूसरे के विवादों में दखल देने से बचें।

वृश्चिक राशि:- नौकरी संबंधी समस्या के हल होने के साथ ही कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आप के अपने आप का विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें।

धनु राशि:- शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी।। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होने के साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। आज वाहन सुख मिलने की संभावना है।

मकर राशि:- लम्बे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आप का खुल कर विरोध करेंगे। आय के नए स्त्रोत स्थापित होने के साथ ही नए मित्र बनेंगे।

कुम्भ राशि:- व्यापार में विस्तार की संभावना के बीच धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। आज मिलने वाले मौकों का भरपूर लाभ ले। समय उत्तम है।

मीन राशि:- आर्थिक लाभ की संभावना के बीच सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भावनात्मक संबंधो में नजदीकियां आएगी। व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *