कांग्रेस के कार्यक्रम में भाजपाई गुंडागर्दी की निंदा

0

jogi express 


रायपुर/ 
कांग्रेस कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए आरोप लगाया की कांग्रेस के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और भाजपाई गुंडो द्वारा किये गये पथराव को कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. चरणदास महंत, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चैबे, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व मंत्री मो. अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह और प्रदेश भाजपाध्यक्ष धरमलाल कौशिक अपने कार्यकर्ताओं के इस हिंसक और अलोकतांत्रिक आचरण के लिये माफी मांगे अन्यथा विरोध प्रदर्शन की जो हिंसक और अभद्र शुरूआत सत्तारूढ़ दल के लोगों ने की है, उसका खामियाजा उनके नेताओं को भी भुगतना पड़ेगा। हम गांधीवादी है, इसका मतलब यह नहीं कि हमारे कार्यकर्ता इस तरह के उद्दंड और अभद्र आचरण का प्रतिरोध करने में सक्षम नहीं है। यदि भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक विरोध की ऐसी अभद्र और अलोकतांत्रिक परंपरा शुरू कर चुकी है तो ऐसा ही सही।
गुढ़ियारी में कांग्रेस के नोटबंदी के विरोध के कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सहित प्रदेश के सभी नेता उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने पुलिस के संरक्षण पर कांग्रेस की सभा पर हमला बोला उनका इरादा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को चोट पहुंचाने का था। पथराव का नेतृत्व करने वाले लोगो पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाये। पथराव कर रहे भाजपा नेेताओं का नेतृत्व सरकार के निगम मंडल में बैठे हुये पदाधिकारी कर रहे थे। पथराव चर्चित मंत्री राजेश मूणत के ईशारे पर किया गया तथा मंत्री के क्षेत्रीय कार्यालय में पत्थर इकट्ठा कर साजिश रची गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *