बिहार : वयोवृद्ध जदयू नेता रामशरण राय के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

0

पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय के बखरी निवासी वयोवृद्ध जदयू नेता स्व0 राम शरण राय के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 राम शरण राय समता पार्टी के साथ गठन के समय से ही जुड़े हुये थे। वे वर्तमान में बेगूसराय जिला जदयू कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *