स्काउंटिंग आंदोलन से संवरेगा राष्ट्र का भविष्य – देवेंद्र तिवारी

0

jogi express 

बैकुण्ठपुर– उमावि बचरापोंडी में आयोजित भारत स्काउट-गाइड के स्थापना दिवस में जिला पंचायत सदस्य व जिलाध्यक्ष स्काउट कोरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गतिविधियों से छात्र छात्राओं के व्यक्तित्व में निखार आता है। बौद्धिक क्षमता बढ़ती है जिससे समाज के बीच प्रभावशाली नेतृत्व उभरता है। स्काउंटिंग आंदोलन को बढ़ाना राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है। जिला मुख्य आयुक्त पंकज गुप्ता ने जिले में बेहतर स्कॉउट गतिविधियों की प्रशंसा की तथा उन्हांेने स्काउट आयोजन के लिए हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा द्वारा भारत स्काउट-गाइड के गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ.डी.आर उपाध्याय ने स्काउट-गाइड को छात्रों के लिए उत्कृष्ट विधा बताते हुए स्थापना दिवस की बधाईयां दी। जनपद उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि, हम सभी का दायित्व है कि, स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चांे का मनोबल बढ़ाएं। कार्यक्रम का आयोजन पंकज गुप्ता जिला मुख्य आयुक्त की मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


छात्रों ने निकाली रैली – स्थापना दिवस के अवसर पर स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं के साथ एन.एस.एस. व जूनियर रेडक्रॉस के छात्रों के नेतृत्व में नगर में रैली निकाल कर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, राज्य संगठन आयुक्त शैलेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सोनी, जनपद सदस्य प्रवेश जयसवाल, सुभाष सिदार, प्राचार्य डॉ डीके उपाध्याय, पूर्व डीओ सी एम आर पाल, जेल विजिटर चंचल राजवाड़े, तीरथ राजवाड़े,दानबहादुर सिंह,मेरमिना एक्का, संचालक शांतनु कुर्रे, स्काउट सचिव जेपी साहू, डीओसी नागेश्वर साहू, जितेंद्र सिंह, गणपत राम, नरेंद्र जायसवाल, पंचम पैकरा सहित विद्यालयीन शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं काफी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *