जरूरतमंदों को स्वसहायता समूह की महिलाएं राशन एवं सब्जी प्रदाय करके कर रही है सहयोग

0

दुर्ग एरिया लेवल फेडरेशन एवं महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अब जरूरतमंदों को सहायता प्रदान कर रही है। लॉक डाउन होने के कारण कई ऐसे जरूरतमंदों को विभिन्न संगठन, समुदाय, समाजसेवियों, व्यापारी गण आदि द्वारा राशन सहित अन्य सामाग्री देकर सहायता में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में महिला स्व सहायता समूह एवं एरिया लेवल फेडरेशन की महिलाएं भी जरूरतमंद लोगों को राशन एवं हरी सब्जियों का वितरण कर रही है

महिलाओं द्वारा अपने समूह के उत्थान लिए राशि एकत्रित की जाती है अब इन पैसों मे से वह राशन एवं सब्जी खरीद कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

नारी शक्ति एवं अंबेडकर की महिलाओं ने प्रगति नगर एवं शांति नगर कैंप एक क्षेत्र में 25 लोगों को चावल, चना, आलू , प्याज एवं हरी सब्जी प्रदाय की है। दीपज्योति एरिया लेवल फेडरेशन की महिलाओं के द्वारा शंकर पारा, चिंगारी पारा, सुपेला के 23 परिवारों को चावल, तेल, नमक, दाल, हल्दी एवं हरी सब्जियां दी है।

शुभ एरिया लेवल फेडरेशन की महिलाओं द्वारा वैशाली नगर के आश्रय स्थल में अस्थाई रूप से निवासरत बेसहारा लोगों को शक्कर, चाय पत्ती, तेल एवं सभी के लिए साबुन की व्यवस्था की है। महाशक्ति महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सेक्टर 6 के 60 परिवारों को चावल, दाल, मसाला, डालडा, बेसन इत्यादि मुहैया कराई गई है। भूखे लोगों की मदद करने के लिए अब महिलाएं भी पीछे नहीं रही है 9 एरिया लेवल फेडरेशन एवं 11 महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं भी जरूरतमंदों की मदद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *