प्रदेश कांग्रेस की पहली पंक्ति को मारने का जीरम षड़यंत्र रचा गया – भूपेश बघेल

0
मुख्यमंत्री के गृह जिले की हालात से पूरे प्रदेश की स्थिति का आंकलन किया जा सकता है – पुनिया

भाजपा सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आयी है, 2100 रू. समर्थन मूल्य, हर साल 300 रू. आदिवासी परिवार को गाय, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, बेरोजगारो को भत्ता, 5 एचपी तक मुक्त बिजली देने की घोषणा का क्या हुआ? : अकबर

JOGI EXPRESS 


रायपुर/
 सहसपुर लोहारा-कबीरधाम जिले में कांग्रेस की जन अधिकार सभा में 20,000 से भी अधिक की संख्या में आयी भारी भीड़ को देखकर शामिल हुए नेताओ एवं लोगो के मुँह से बरबस निकल पड़ा कि प्रदेश में यहाँ से परिवर्तन की लहर की शुरुआत आज की सभा से हो चुकी है। महती जनाधिकार सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी  पी.एल. पुनिया ने कहा कि सभा में उमड़ी भारी भीड़ इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कबीरधाम मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का गृह जिला है। कबीरधाम जिले के सहसपुर-लोहारा में कांग्रेस के कार्यक्रम में 20,000 से अधिक की आयी भीड़ बया कर रही है कि लोग इस सरकार से कितना त्रस्त है। 2018 का बेसब्री से इंतजार कर रहे है कि कैसे इस भ्रष्ट जनविरोधी भाजपा सरकार से छुटकारा मिले। श्री पुनिया ने भाजपा व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह पर जोरदार हमले किये।
पी.एल. पुनिया ने कहा कि जैसी भीड़ आई है, यह बता रही है कि भाजपा सरकार की अब जल्द बिदाई तय है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि जब अपने गृह जिले के लिए मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया तो समझा जा सकता है कि बाकि जिलो की क्या हालत होगी? उन्होंने आरोप लगाया कि डा. रमन सिंह व उनके परिवार बस सरकारी धन लूटने में लगे है। रमन सिंह की पत्नी का नाम नान घोटाले में आया है। पुत्र सांसद अभिषेक का नाम अगस्ता हेलीकाप्टर खरीद घोटाला में आया है,जिसका कमीशन का पैसा विदेश में जमा किया गया है। श्री पुनिया ने कहा कि यूपीए सरकार ने जो अधिकार जनता को दिए थे वे उन तक नहीं पहुंच पा रहा है, इसीलिए प्रदेश में कांग्रेस द्वारा हर जिलों में जन अधिकार सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने मो. अकबर को हर विषय पर पैनी पकड़ रखने वाला नेता बताते हुये कहा कि कवर्धा विधानसभा व जिले के लोग सौभाग्यशाली है जिन्हें अकबर जैसा जनसेवक मिला है।

सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने जोशीला भाषण देते हुए आरोप लगाया कि डाॅ. रमन सिंह ने आदिवासियो, किसानों, माताओ-बहनो को ठगा है। महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड  2013 के चुनाव के पहले बनाये फिर चुनाव के बाद सत्यापन के नाम पर राशन कार्ड रद्द कर दिए। उन्होने कटाक्ष किया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार एक नया त्यौहार बोनस तिहार के नाम पर सरकार ने मनाया। उन्होंने पूछा कि छत्तीसगढ़ के लोगों द्वारा दिवाली, होली, हरेली, एकादशी व अन्य तिहार हर साल मनाया जाता है तो फिर सरकार बोनस तिहार हर साल क्यों नहीं मनाती? सरकार पर भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुये कहा कि रमन सिंह एक साल के लिए कमीशन ना लेने की अपील भाजपा के लोगों से कर रहे हैं, ये इस सरकार की हकीकत को उजागर करता है। उन्होने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पहली पंक्ति के नेताओं को मारने जीरम का षड़यंत्र रचा गया। रमन सिंह की असलियत अंतागढ़ कांड में प्रत्याशी की खरीद फरोख्त से भी सामने आयी है। मुख्यमंत्री डा. रमन के साथ अजीत जोगी, अमित जोगी की 12 करोड़ की सौदेबाजी की सीडी आयी थी। वैसे ही अभी सामने आयी सीडी में रमन सिंह के आदमी शामिल हैं, यह स्पष्ट हो जायेगा।

सभा को सबसे पहले सम्बोधित करते हुये पूर्व मंत्री मो. अकबर ने कहा की भाजपा झूठे वायदे कर बार-बार सत्ता में आयी है। 2003 में उसने सभी आदिवासी परिवार को गाय, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, बेरोजगारो को भत्ता, 5 एचपी पम्प को निःशुल्क बिजली देने का वादा किया था, इसे नहीं निभाया। 2008 व 2013 में धान का बोनस का वादा किया, दोनों बार नहीं निभाया। 2013 के चुनाव के पहले एक साल बोनस, 2014 के लोक सभा चुनाव के पहले एक साल का बोनस दिया। उन्होंने पूछा कि रमन सरकार किसानो को उनका हक क्यों नहीं देती? 2100 रूपये समर्थन मूल्य  प्रति क्विंटल का वादा किया था। समर्थन मूल्य के अंतर की राशि 18,919 करोड़ व बोनस की राशि 5760 करोड़ होती होती है। रमन सरकार ने सिर्फ 2100 करोड़ ही दिए हैं। किसानो का 22,579 करोड रुपया रमन सरकार पर बकाया है। श्री अकबर ने रमन सिंह पर कबीरधाम जिले के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जिले में पुल-पुलिये, जलाशय, सिंचाई योजनाएं कांग्रेस सरकार ने ही बनाया। भोरमदेव शक्कर कारखाना भी कांग्रेस की देन है। रमन सिंह पंडरिया में शक्कर कारखाना खोला, जिसमें पुरानी मशीन लगाकर 162 करोड़ का खर्च दिखाकर भ्रष्टाचार किया। जबकि 54 करोड़ में ही भोरमदेव शक्कर कारखाना खुल गया था। रमन सिंह व उनके सांसद पुत्र ने राजनांदगांव से कबीरधाम होते हुए रेल लाइन का वादा किया था। इसका अता-पता नहीं है। अकबर ने अगले चुनाव में रमन सिंह के झांसे में नहीं आने का उपस्थित लोगों आग्रह से किया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. चरण दास महंत ने कहा कि डा. रमन के घोटाले जगजाहिर है। भाजपा के लोग केवल लूट-खसोट में लगे है। इनके राज में छत्तीसगढ़ की जनता बहुत दुखी है। सरकार को इनकी समस्याओं को दूर करने के चिंता के बजाय प्रदेश में शराब की बिक्री कैसे बढ़े इस पर लगे रहती है। लोगो के दुख दर्द से रमन सिंह और पूरी भाजपा सरकार को कोई लेना देना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी के लोग केवल लूट-खसोट और सत्ता की दलाली में लगे हुये है। राज्य की जनता आने वाले समय में इस भ्रष्ट सरकार को अच्छी तरह से सबक सिखाने वाली है। भाजपा के लोगो पर भ्रष्टचार में डूबे रहने का आरोप लगाते हुये श्री महंत कहा कि सड़क का घोटाला, राशन का घोटाला, दवा का घोटाला सभी में भाजपा के लोग ही शामिल रहते दिखते हैं। यही कारण है कि भाजपा शासन में राज्य में विकास का अता-पता नहीं मिलता। कबीरधाम में डा. रमन ने कोई कार्य  नहीं किया.शक्कर कारखाना खोला तो उसमे  भी बड़ी रकम  खा गए।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविद्र चौबे ने कहा कि अब प्रदेश के किसान, मजदूर और नौजवान जाग चूका है। रमन सरकार उद्योगपतियों के लिए काम करती है। किसानो की फिक्र उसे नहीं है.किसान आत्महत्या  कर रहे हैं और सरकार नाच-नौटंकी का आयोजन करने में लगी है। श्री चैबे ने कहा की अपने भ्रष्टाचार के कारण ही डा. रमन कांग्रेस नेता अकबर से डरते  है जो विधानसभा में रमन सिंह का पोल आंकड़ों के साथ खोला करते थे। मो. अकबर की जरूरत को अब क्षेत्र की जनता अच्छी तरह से महसूस करने लगे है।

जनधिकार सभा को सचिवद्वय एवं प्रभारी श्री कमलेश्वर पटेल व श्री अरुण उरांव, दुर्ग लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, पूर्व सांसद देवव्रत सिंह, पूर्व मंत्री  अमितेश शुक्ल, कांग्रेस विधायक  मनोज मंडावी ने भी संबोधित किया। सभा में प्रमुख रूप से  संतराम नेताम,  अमरजीत भगत,  जय सिंह अग्रवाल, कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष  शिशुपाल सोरी आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सहसपुर लोहारा कवर्धा विधानसभा का हिस्सा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में लोहारा में जन अधिकार सभा का आयोजन हुआ। जिस तरह इस कार्यक्रम में भीड़ उमड़ी उससे कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के साथ ही कवर्धा जिले में मोहम्मद अकबर की पकड़ साफ नजर आ रही थी। जन अधिकार सभा का आयोजन दोपहर 12.00 बजे से किया गया था लेकिन कांग्रेस के नेता दोपहर लगभग सभा 03.00 बजे पहुंचे इस समय तक भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *