उत्तर बस्तर कांकेर : राम वन गमन पथ के रूप में विकसित होगा गढ़िया पहाड़

0

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव श्री मण्डल ने किया गढ़िया पहाड़ का अवलोकन

उत्तर बस्तर कांकेर,प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं राज्य के आला अधिकारियों के साथ आज गुरूवार को गढ़िया पहाड़ कांकेर का अवलोकन किया। गढ़िया पहाड़ के विभिन्न व्यू-पाईट का अवलोकन करते हुए उन्होंने पहाड़ पर स्थित सोनई-रूपई तालाब के सौंदर्यीकरण सहित पाथ-वे बनाने एवं विभिन्न स्थलों पर अधोसंरचना निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री मण्डल ने गढ़िया पहाड़ के मंदिर स्थल, सिंह द्वार, हालिका दहन स्थल, फांसी भाटा स्थल इत्यादि का निरीक्षण भी किया एवं शिव मंदिर एवं कांकेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि गढ़िया पहाड़ को राम वन गमन पथ एवं ई-को टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक श्री शिशुपाल शोरी एवं मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार श्री राजेश तिवारी, मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी एवं डॉ. सजय शुक्ला, संस्कृति विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, पर्यटन सचिव श्री अन्बलगन पी. आयुक्त बस्तर संभाग श्री अमृत कुमार खलखो, मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक, कलेक्टर श्री के.एल. चौहान पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे, वनमण्डाधिकारी कांकेर अरविंद पी.एम. सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *