प्रदेश में 1280 किसानो ने आत्महत्या किया सरकार सन्नी लियोन को बुलाकर उत्सव मना रही है – कांग्रेस

0

मुंगेली में कांग्रेस के जनाधिकार सभा में उमड़े जनसैलाब :भाजपा के राज में लोग केवल परेशान और हलाकान है – कांग्रेस

झूठ भाजपा के डीएनए में है – पुनिया


जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर/मुंगेली में कांग्रेस द्वारा आयोजित जनाधिकार सभा में उमड़े जनसैलाब को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव द्वय कमलेश्वर पटेल व अरुण उरांव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत, पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व सांसद करुणा शुक्ला, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष डाॅ. शिवकुमार डहरिया एवं विधायकों की उपस्थिति में पूर्व सांसद करुणा शुक्ला ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए मुंगेली एवं लोरमी विधानसभा से कांग्रेस विधायक चुनने का अनुरोध किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया ने कहा कि यूपीए सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल पास किया जो किसानों को सशक्त बनाने वाली है। नरेंद्र मोदी सरकार ने सत्ता में आते ही एक अध्यादेश के माध्यम से बदलने का कुत्सित प्रयास किया। इसी तरह वन अधिकार पट्टे पर छत्तीसगढ़ सरकार कोई कार्यवाही नही कर रही है जिसके कारण वनवासी वंचित है। मनरेगा में यह सरकार 18 प्रतिशत जीएसटी लगाती है इसे शर्म नही आती। इतना होने पर भी बालीवुड के कलाकारों के सामने छत्तीसगढ़ के कलाकारों की अनदेखी की जा रही है। बृजमोहन अग्रवाल के ऊपर जमीन पर कब्जा करने का आरोप है उन्होंने वनभूमि पर कब्जा किया है। जनता के उत्साह से यह तय है कि रमन सरकार की विदाई तय है। श्री राहुल गांधी हर शोषण के खिलाफ खड़े होते है। हमारे नेतागण निरंतर जनता के बीच में रहकर सेवा करते है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में समग्र विकास किया भाजपा सरकार ने लोगो के हित मे क्या ठोस काम किया यह बताये? झूठ भाजपा के डीएनए में है, कांग्रेस जब कहती थी अंग्रेजो भारत छोड़ो तो हिन्दू महासभा की ओर से आरएसएस अंग्रेजी सेना में भर्ती होने की अपील करते थे। हम आपको विश्वास दिलाते है कि कांग्रेस की सरकार आम जन की सरकार होगी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ चरण दास महंत ने कहा कि प्रधान मंत्री निरंतर झूठ बोलते है इसलिए झूठ की सत्ता समाप्त करनी है। सांसद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जन अधिकार की रक्षा करने के लिए इस जनाधिकार सभा का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ की जनता आज अपने अधिकार से वंचित है, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और जीवन के आवश्यक अधिकार से छत्तीसगढ़ के लोग वंचित है। इस सरकार ने गौ हत्या का पाप किया गौ हत्यारो को कभी भी माफ न किया जाये।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे ने कहा इतना बड़ा बजट होने पर भी किसान परेशान क्यो है? नवजवान हताश क्यो है? बोनस तिहार एक साल ही क्यो? हर साल क्यों नही सरकार सन्नी लियोनी को बुलाकर उत्सव मना रही है जबकि 1280 किसानों ने आत्महत्या किया।

अनुसूचित जाति के अध्यक्ष शिव डहरिया ने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगो के लिए कांग्रेस ने बहुत भला किया। कांग्रेस के साथ भीतरघात करने वाले कांग्रेस से बाहर हैं अनुसूचित जाति के लोग कांग्रेस के साथ हैं।
मुंगेली में आयोजित जनाधिकार सभा में विधायक जनकराम वर्मा, दिलीप लहरिया, प्रेमचंद जायसी, चुरावन मंगेशकर, गोरेलाल बर्मन, राजेन्द्र शुक्ला, श्याम जायसवाल, डी.पी. धृतलहरे, विजय बघेल आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *