श्रम मंत्री भईया लाल राजवाडे़ एकता दौड़ में हुए शामिल

0

रायपुर : श्रम मंत्री श्री राजवाडे़ शामिल हुए एकता दौड़ में

रायपुर ,प्रदेश के श्रम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  भईया लाल राजवाडे़े कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुऱ स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित एकता दौड़ में शामिल हुए । राज्य शासन के निर्देशानुसार भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरिया जिले में 31 अक्टूबर को सुबह 8 बजे एकता दौड़ का आयोजन किया गया। एकता दौड़ घड़ी चौक, एर्स.इ.सी.एल. चौक, बस स्टैंड होते हुए वापस रामानुज मिनी स्टेडियम में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर श्री राजवाडे़ ने कहा कि रियासतों के विलीनीकरण से देश में राजनीतिक एकीकरण का मार्ग भारत रत्न सरदार पटेल ने प्रशस्त किया था। इसी तारतम्य में देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण बनाये रखने के लिए एकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने एकता के लिए दौड़ में शामिल लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के अध्यक्ष श्री अशोक जायसवाल, विभिन्न स्कूलों तथा महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल कैडेट कोर के कैडेटो और नेहरू युवा केन्द्र के स्वय सेवकों, नागरिकों सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *