विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन:एम. वेंकैया नायडु

0

जोगी एक्सप्रेस 

 छत्तीसगढ़ रायपुर -उप राष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडु ने आज शाम यहां राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, स्टैण्ड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, शिल्प ग्राम तथा कृषि विभाग की प्रदर्शनी देखी। स्टाॅलों के अवलोकन के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के बारे में जानकारी भी ली।
उप राष्ट्रपति  एम. वेंकैया नायडु ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टाॅल में दन्तेवाड़ा में आजीविका एक्सप्रेस के तहत बैटरी चलित आॅटो चलाने वाली महिलाओं से बात कर उनके काम के बारे में पूछा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अधिकारियों ने गांवों में स्वच्छता की स्थिति जानने के लिए मिशन द्वारा विकसित आॅनलाइन प्रणाली का प्रदर्शन उप राष्ट्रपति के सामने किया।  नायडु ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की प्रदर्शनी में मिशन क्लीन सिटी योजना के माॅडल का भी अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों ने उप राष्ट्रपति को इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
शिल्प ग्राम में छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्पों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई है। शिल्प ग्राम के स्टाॅलों में हस्तशिल्पों की बिक्री भी की जा रही है। कृषि विभाग के मंडप में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछलीपालन, जल संसाधन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय, दूग्ध संघ, बीज विकास निगम के स्टाॅल बनाए गए हैं।
उप राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, कृषि मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अमर अग्र्रवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  अजय चन्द्राकर, ग्रामोद्योग मंत्री  पुन्नूलाल मोहले, श्रम मंत्री  भईयालाल राजवाड़े, मुख्य सचिव  विवेक ढांड और अपर मुख्य सचिव  एम.के. राउत सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने भी विभिन्न विभागों के स्टाॅलों का अवलोकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *