मैनपाट महोत्सव 2020 : राज्य स्तरीय सायकल रेस प्रतियोगिता का आयोजन

0

अम्बिकापुर,मैनपाट महोत्सव के दौरान जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ शरीर का संदेश देने के उददेश्य से आज राज्य स्तरीय सायकल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सायकल रेस शहर के घडी चौक से प्रारंभ होकर नवापारा कला तक 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। सायकल रेस को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, पार्षद द्वितेन्द्र मिश्रा तथा पुलिस उप अधीक्षक सुश्री चंचल तिवारी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। सायकल रेस में 110 पुरूष तथा 14 महिला प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें महिला वर्ग में बगीचा जशपुर की ऐलिजाबेथ को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपए, कटघोरा की अनुसुईया कंवर को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3 हजार रूपए, कटघोरा की दुर्गेश्वरी को तृतीय पुरस्कार के रूप में 2 हजार रूपए, कटघोरा की रीना पटेल को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 1 हजार 500 रूपए एवं कटघोरा की अचला तवर को पाँचवे पुरस्कार के रूप में 1 हजार रूपए प्रदान किया गया। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में अम्बिकापुर के इन्दलराम राजवाडे़ को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5 हजार रूपये, अम्बिकापुर के श्री अशोक खलखो को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3 हजार रूपए, प्रतापपुर के श्री राहुल कुमार सिंह को तृतीय पुरस्कार के रूप में 2 हजार रूपए, अम्बिकापुर के मिथलेश कपुर को चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 1 हजार 500 रूपए एवं प्रतापपुर के चोला राम राजवाडे को पाँचवे पुरस्कार के रूप में 1 हजार रूपए प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *