नागरिकों का स्नेह और आत्मीयता मेरी सबसे बड़ी पूंजी है :रमन सिंह

0

मुख्यमंत्री शामिल हुए शिवनाथ वाटिका के दीपावली  मिलन में
रायपुर– मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज रात राजनांदगांव में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में नागरिकों के आत्मीय स्वागत से अभिभूत हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनांदगांव और मेरी एक राशि है इसलिए यहाँ के लोगों से मुझे हमेशा इतनी आत्मीयता मिलती है। यहां के नागरिकों का स्नेह और आत्मीयता मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मेरी अनुपस्थिति में भी यहाँ मेरे सहयोगी लगातार जनहित के कार्य करते रहते हैं। दीपावली मिलन समारोह का आयोजन राजनांदगांव स्थित शिवनाथ वाटिका में किया गया। उन्होंने कहा कि दीपावली एक ऐसा त्योहार है जिसमें उत्सव की खुशी तो मिलती ही है, उससे भी बढ़कर अपने प्रियजनों से मिलने का उल्लास होता है। डॉ. सिंह ने राजनांदगांव के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरे जीवन का अनुभव है कि जब आप किसी शुभ मौके पर कोई शुभ संकल्प लेते हैं और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लोकसभा सांसद  अभिषेक सिंह ने कहा कि दीपावली के बाद होने वाला यह मिलन समारोह बहुत खास होता है। हम सब इकट्ठा होते हैं त्योहार की खुशियाँ साझा करते हैं। कोई अच्छा संकल्प लेते हैं। यह संकल्प हमारे जीवन को नई राह प्रदान करता है। नगर निगम राजनांदगाव के महापौर  मधुसूदन यादव ने कहा कि इस बार दीपावली से पहले आने वाले बोनस तिहार ने सबके जीवन में खुशियों का रंग भर दिया। बोनस तिहार से बाजार भी गुलजार हुए। इस दौरान 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष  शोभा सोनी, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष  नीलू शर्मा, नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष  लीलाराम भोजवानी, डोंगरगढ़ विधायक सरोजनी बंजारे, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, राजगामी संपदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष  संतोष अग्रवाल, पूर्व महापौर  नरेश डाकलिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  भरत वर्मा, नगर निगम सभापति  शिव वर्मा सहित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *