राघव चड्डा होंगे दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष, ‘आप’ ने एलजी को भेजी फाइल

0

नई दिल्ली  
दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष होंगे। 31 वर्षीय राघव पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। 

सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड उपाध्यक्ष के लिए राघव चड्ढा के नाम पर मुहर लगाते हुए फाइल उपराज्यपाल को भेज दी है। 'आप' के पिछले कार्यकाल में संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष थे।

इसी महीने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में राघव चड्ढा ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरदार आर.पी. सिंह को 20,058 वोटों से हराया था। 

2012 में शुरू हुआ सफर 

ज्ञात हो कि 'आप' की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता चड्ढा भी 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' आंदोलन का हिस्सा थे। वह शुरू से ही आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। पार्टी में उनका सफर 2012 में शुरू हुआ था, जब 'आप' ने 2015 में सत्ता संभाली थी तो वह दिल्ली सरकार के वार्षिक बजट को मसौदा तैयार करने में शामिल थे।

चड्ढा ने दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। इसमें बिधूड़ी ने 6,87,041 (56.58 फीसदी) मतों के साथ जीत दर्ज की थी। वहीं राघव चड्ढा 3,19,971 (26.35 फीसदी) मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *