दो साल में सड़क दुर्घटनाओं में 57 सौ से अधिक की मौत

0

रायपुर
प्रदेश में सड़क दुर्घटना में दो साल में 57 सौ से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। यह जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर ने जानना चाहा कि प्रदेश में एक दिसंबर 2018 से 31 जनवरी 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं से कितने लोगों की मृत्यु हुई थी? इसके जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि उक्त अवधि में प्रदेश में कुल 16382 सड़क दुर्घटनाओं में से 5795 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि एक दिसंबर 2017 से  31 जनवरी 2019 तक कुल 16465 दुर्घटनाएं हुई है। गृहमंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्घटनाओं की सतत समीक्षा की जाती है। सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में कोई औपचारिक अध्ययन नहीं कराया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटना में मुआवजे के लिए सोलेशियम  योजना के अंतर्गत बीमा कंपनी द्वारा दावा प्रकरणों में संबंधित न्यायालय या बीमा दावा अभिकरण द्वारा मुआवजा राशि देने का प्रावधान है। गृहमंत्री ने यह भी बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में शासन द्वारा 315 मृतक के परिजनों को 78 लाख 75 हजार रूपए और 69 घायलों को 5 लाख 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *