मेष राशि में हो रहा शुक्र का संचार, 6 राशियों में होगा प्रेम और धन का प्रवाह

0

28 फरवरी की आधी रात को 1 बजकर 32 मिनट पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन से निकलकर राशि चक्र की पहली राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र मार्च के अंतिम सप्ताह तक रहेंगे ऐसे में शुक्र का प्रभाव पूरे महीने सभी राशियों पर रहेगा। इस दौरान शुक्र की सीधी नजर अपनी राशि तुला पर रहेगी। शुक्र के इस गोचर से किन-किन राशियों को धन लाभ, नौकरी में प्रमोशन, मान-सम्मान और वैवाहिक जीवन में सुख आनंद मिलेगा आइए देखें…..

मेष राशि
शुक्र आपकी राशि के प्रथम भाव यानी लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान लोगों के प्रति सहानुभूति और प्रेम की भावना महसूस होगी। दांपत्य जीवन के सुखों का आनंद लेंगे। करियर के मामले में यह गोचर लाभप्रद होगा। इस दौरान कई नए प्रोजेक्ट आपको मिलेंगे। धन निवेश के लिए यह समय काफी उन्नति दायक होगा। अविवाहित प्रेमी जातकों के लिए भी यह समय शानदार रहने के आसार हैं।

वृषभ राशि
शुक्र आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करने वाला है। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही कुछ लोग विदेश जाकर अपनी छुट्टियां मना सकते हैं। आप कोई मोबाइल या फिर अन्य गैजेट खरीद सकते हैं। कोई अनचाही यात्रा आपका खर्चा बढ़ा सकती है। परिजनों व जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा फल इस दौरान मिल सकता है।

मिथुन राशि
शुक्र आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और विदेशी स्रोतों से भी धन प्राप्ति के साधन आपको मिलेंगे। संतान का सुख मिलेगा। आपके कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे, जो आपको काफी लाभ देंगे। जमीन-जायदाद के मामले में बात बन सकती है। परिजनों और मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि
शुक्र आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान अपना व्यवहार उचित बनाए रखें और सभी से अच्छे से बातचीत करें। साथ ही आप शेयर में निवेश कर सकते हैं और बिजनस संबंधित यात्रा भी करेंगे, जिनसे लाभ होगा। संपत्ति के लेन-देन में भी लाभ मिल सकता है। जो घर या गाड़ी खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह शुभ अवसर है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है।

सिंह राशि
शुक्र आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान नौकरी में ट्रासंफर के प्रबल योग बनेंगे। खूबसूरत स्थानों पर जाने के योग बनेंगे। परिवार के साथ पिकनिक भी मनाने जा सकते हैं। बिजनस संबंधित यात्राओं से आपको लाभ होगा। आपके मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी और आप सामाजिक तौर पर स्थापित होंगे। आपने कड़ी मेहनत की है तो इस समय आपको उसका फल मिल सकता है।

कन्या राशि
शुक्र आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आप स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आपके खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ससुराल पक्ष से आप कुछ लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर मजबूत आएगी। व्यापार में लाभ होगा और जनता के बीच आपकी छवि भी बेहतर बनेगी। नई नौकरी या नया बिजनस शुरू करने के लिए यह उत्तम समय है। कारोबारियों के लिए यह समय उत्तम है।

तुला राशि
शुक्र आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपके दांपत्य जीवन में प्रेम की गंगा बहेगी। कोई पुरानी चली आ रही बीमारी से भी मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक तौर पर आप अपने काम को बढ़ा सकते हैं। नौकरी करने वकार्योन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। इस समय आप अपने आत्मबल को मजबूत करें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृश्चिक राशि
शुक्र आपकी राशि के छठवें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको सावधान रहना चाहिए। इस दौरान आपकी शिक्षा में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। नई जॉब का ऑफर भी आपको आ सकता है। संतान की ओर से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। धर्म, अध्यात्म एवं शोध जैसे विषयों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आप अपने कुशल कार्य से सभी का दिल जीत सकते हैं।

धनु राशि
शुक्र आपकी राशि के पांचवे भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको अपनी लव लाइफ में काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे। शिक्षा में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी मेहनत कामयाब होगी। शादीशुदा लोगों को अपनी संतान का सुख मिलेगा। आपके काम में आपको प्रशंसा मिलेगी। आपका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।

मकर राशि
शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस दौरान परिवार में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। घर की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान देंगे। घरेलू खर्चे भी खूब होंगे। कुछ नए संपर्क जुड़ेंगे, इससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। शुक्र का यह गोचर आपके लिए लाभदायक रहेगा। आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। गोचर के दौरान रोमांटिक लाइफ में आप सब

कुंभ राशि
शुक्र आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान भाग्य में अभिवृद्धि होगी, जिसकी वजह से आपके काम बनने लगेंगे। आप सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहेंगे। पिता से लाभ होगा, साथ ही कार्यक्षेत्र में मेहनत करने पर तरक्की भी मिलेगी। काफी लंबे समय से जो काम अटके हुए थे, वो पूरे होंगे। मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा और वे आपको आपके कामों में सहायता देंगे।

मीन राशि
शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ होगा। अतिथियों का आना जाना लगा रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। गोचर के दौरान आपका कुछ धन खरीदारी में खर्च हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा और सामाजिक जीवन में आपकी छवि बेहतर बनेगी। नई नौकरी या नया बिजनस शुरू करने के लिए शुभ समय है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *