राशिफल : 23 फरबरी 2020

0

मेष
आज नए कार्यों का आयोजन सफल होगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृषभ
आज आपकी बुद्धि खूब चलेगी। लिखने-पढने में आपकी रुचि रहेगी। मन पसंद खान-पान का आयोजन कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन
आज का दिन संयम पूर्वक बिताएं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दिन उलझन भरा रह सकता है। नए कार्यों को शुरू करने का विचार आज टाल देना चाहिए। क्रोध पर काबू रखें। नए लोगों से संबंध बनाने से पहले गंभीरता पूर्वक विचार करें। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।

कर्क
आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी, पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। नए वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में रोमांच रहेगा। भाग्य 92 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह
सितारे अनुकूल चल रहे हैं। आज आपके कार्य व्यापार का विस्तार होगा। पुराने अटके काम बना सकते हैं। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। विरोधियों का पक्ष कमजोर रहेगा। भौतिक सुख और मनोरंजन पर धन खर्च कर सकते हैं। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
 
कन्या
विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में ना लें। आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। लेखनकार्य या सृजनात्मक कार्यों को करने में रुचि रहेगी। व्यापार में लाभ का योग है। वाणी से लाभ प्राप्त करेंगे। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला
आज स्थायी संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें। मां अथवा घर के किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति आपको ध्यान देना होगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक
आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। काफी समय से अटका काम पूरा होगा। आज आपके मन में शीघ्र परिवर्तन आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। भाग्य 57 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:

सुस्ती को हावी ना होने दें नहीं तो हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप गंवा सकते हैं। अपनी बातों और व्यवहार से आप काम निकाल सकेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर
आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगा। रुचिकर खान-पान का आयोजन हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी है। मित्रों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। बच्चों के साथ मनोरंजन का आनंद लेंगे। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ
मन उलझन में रहेगा जिससे निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। आर्थिक लेन-देन में संयम रखें। जरूरी काम अटक सकता है। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें नहीं तो पारिवारिक वातावरण खराब हो सकता है। घर के जरूरी काम निपटा सकते हैं, भाग्य 51 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, आपसी तालमेल से आप आनंद की अनुभूति करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *