अश्लील सीडी उजागर होने से प्रदेश में खौफ का माहौल :महिलाओ में बढ़ा आक्रोश

0

जोगी एक्सप्रेस 

रायपुरछत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्री के अश्लील सीडी उजागर होने पर पूरे प्रदेश की महिलाओं पर बहुत ही आक्रोश भरा हुआ है। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रवक्ता वंदना राजपूत की अगुवाई में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में कद्दावर नेता का पुतला बनाया गया। कद्दावर मंत्री के पूतले में नाक नहीं था। अश्लील हरकत के वजह से उस मंत्री का नाक कट गया है। पुतला को पहले कालिख पोती गई, चप्पल से मारा गया एवं अंत में पुतला दहन किया गया।
प्रवक्ता वंदना राजपूत ने घटना पर बहुत ही दुःख व्यक्त करते हुये कहा ऐसी घिनौनी कृत्य से छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुक गया है। पहले से प्रदेश में महिलाओं की स्थिती बहुत खराब एवं चिंताजनक थी एवं प्रदेश के राजा ही ऐसे महिलाओं के साथ गिरी हुई कृत्य करके तो जनता किसे इंसाफ मांगने जाएगें।
इस अश्लील सीडी क उजागर होने से प्रदेश के महिलायें सहमी हुई है। प्रदेश में बलत्कार, छेड़छाड़ जैसी घटनायें प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। छेड़छाड़ के शिकार होने वाली महिलाये बच्चीयां आत्महत्या कर रही है। ये घिनौनी हरकत करके कद्दावर मंत्री ने आग में घी डालने का काम किया है।
महिलाओं के इज्जत को जनप्रतिनिधी बनने का कोई हक नहीं है। यदि भारतीय जनता पार्टी में बेटियों एवं महिलाओं के सम्मान बचाने का एक अवसर मिला है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा तुरन्त ही घिनौनी हरकत करने वाले मंत्री को पद से निष्कासित किया जाये। तभी बेटीयां, महिलाये निर्भयापूर्वक होकर जीवनयापन कर सकेगें।
प्रदेश महिला अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम जी के निर्देशानुसार आज कांग्रेस भवन में मंत्री राजेश मुणत का पुतला दहन किया गया। जिसमें वंदना गुप्ता, आशा चैहान, ममता राय, राधाराज पाल, मिथिलेश रिझारिया, बिन्दुरानी प्रसाद, पे्रमलता भोई, अनिता शर्मा, अनिता सिन्हा, किरण सिन्हा, रजिया बेगम, चन्द्रवती साहू, जरीना बेगम, अपर्णा फ्रांसीस, कल्पना सागर, पिकीं बाघ, अनिता गुरूपंच सरिता शर्मा, पुजा देवांगन, राहत परवीन, सनत सिन्हा, मल्लीका प्रजापति, सोनिया यादव, कार्तिका भूवाल, निलम शर्मा, दर्शन कौर, हाजरून बानो, अनामिका यदु निषिका साहू, सुखदेव साहू, चैन साहू, ठाकुर जी, वंदना साहू, खेमिन साहू, अंकित, पदमनी साहू, सरस्वती साहू, भगवती महेन्द्र, किरण सिंह, परमेश्वरी सेन, निखिल सेन, मुकेश साहू, कविता, रामेश्वरी शुक्ला, प्रिया द्विवेदी, संघ्या देवागन, योगिता बंजारे, पायल साहू, ममता खोपरागडे़, सैकडो की संख्या में महिलायें उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *