अभी तक 17.61 लाख से अधिक किसानों से 78.29 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

0

रायपुर/14 फरवरी 2020। धान खरीदी पर आरोप लगा रहे भाजपा को कांग्रेस ने धान खरीदी के आंकड़े जारी कर तीखा जवाब दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने धान खरीदी खरीफ वर्ष 2019-20 में 13 फरवरी तक हुये धान खरीदी के आंकड़ें जारी कर कहा कि भाजपा धान खरीदी के संदर्भ में झूठ बोल रही है, किसानों के बीच भ्रम फैलाकर झूठ के सहारे राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार धान खरीदी के लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी है। वर्ष 2019-20 में अभी तक धान की बिक्री 17.61 लाख से अधिक किसानों द्वारा जबकि वर्ष 2018-19 में 15.71 लाख किसानों द्वारा बिक्री की गयी थी। पिछले वर्ष से लगभग 2 लाख अधिक किसानों द्वारा बिक्री। कर्ज माफी से लाभान्वित लाखों किसानों को इस वर्ष सहकारी समितियों में धान विक्रय का पहली बार अवसर मिला। किसानों को भुगतान की राशि 13609 करोड़। 13 फरवरी 2020 तक खरीदी मात्रा 78.29 लाख मीट्रिक टन। एफसीआई द्वारा जनवरी 2020 तक राज्य का 4.10 लाख मीट्रिक टन उसना चावल सेन्ट्रल पूल में लिया जा चुका है। नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा जनवरी 2020 तक 12.78 लाख मीट्रिक टन अरवा चावल राज्य के पूल में लिया गया। अवैध धान पर नियंत्रण की कार्यवाही, 4482 प्रकरण, 441 वाहनों पर कार्यवाही, 46194 टन अवैध धान जब्त, राज्य से बाहर से आने वाले अवैध धान तथा प्रदेश के भीतर अवैध रिसाईकलिंग पर प्रभावी नियंत्रण। सीमावर्ती जिलों में विशेष प्रभाव। धान खरीदी का पूरा लाभ केवल राज्य के किसानों को। धान खरीदी पर राजनीति करने वाले भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *