27 जिला पंचायतों में 20 जिला पंचायत अध्यक्षों और 21 जिला पंचायत उपाध्यक्षों पर कांग्रेस की जीत

0

रायपुर /14 फरवरी 2020। छत्तीसगढ़ में चाहे वह नगर निगम चुनाव या पंचायत चुनाव हो हम जीते हैं। हम शहर एवं ग्रामीण दोनो क्षेत्र के चुनाव में जीते है। नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस की एक तरफा जीत हुयी हैं। इसी तरह ग्रामीण मतदाताओं नें भी 27 जिला पंचायतों में 20 जिला पंचायत अध्यक्षों और 21 जिला पंचायत उपाध्यक्षों कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाया हैं। 145 जनपद पंचायत के चुनाव हुए, उसमें 110 जनपद पंचायतों में कांग्रेस को जीत मिली है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली 14 महीने की सरकार के कार्यक्रमों और कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर ग्रामीण जनता की भी मुहर लगी है। आज कांग्रेस सरकार जो काम कर रही है। उस पर जनता विश्वास करती है, किया है। भारतीय जनता पार्टी ने झूठा प्रोपोगंडा किसानों के साथ लगातार भाजपा प्रोपोगंडा करती है। झूठा दुष्प्रचार करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारतीय जनता पार्टी पर जनता ने विश्वास नही किया। कांग्रेस की ग्रामीण मतदाताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कार्यक्रमों का सीधा लाभ आम जनता को मिला है। कहीं ना कहीं लगातार चुनावों में कांग्रेस को जीत मिल रही है। जीत का श्रेय सरकार के कामों केसाथ-साथ हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जाता है। जिनकी बदौलत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में सफलता मिली। दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव और चित्रकोट उपचुनाव में भी कांग्रेस जीती है। लगातार हम छत्तीसगढ़ में जीत रहे हैं।

पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र छाबड़ा, प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *