घर में लाए ये एक चीज़ और पाएं ढ़ेरों लाभ

0

अगर देखा जाए तो आज के समय में वास्तु के साथ-साथ फेंगशुई का भी प्रचलन हो गया है। लोग अपने घरों को वास्तु के हिसाब से बनाते है तो वहीं फेंगशुई के मुताबिक अगर घर को सजाया जाए तो व्यक्ति की सारी मुश्किलें हल हो जाती हैं। वहीं आज हम आपको फेंगशुई में बताई गई एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में रखने से आपको बहुत ही लाभ मिलेगा।

हाथी का महत्व आज से नहीं बल्कि पुरातन काल से चला आ रहा है। न सिर्फ हिंदू बल्कि बौद्ध धर्म में हाथी को एक पवित्र जीव माना गया है। इसी तरह फेंगशुई में भी हाथी का अत्यधिक महत्व बताया गया है। फेंगशुई में घर में हाथी की मूर्ति रखना बहुत शुभ बताया गया है। आइए जानते हैं हाथी किस तरह हमारे जीवन में खुशहाली ला सकता है।

फेंगशुई के अनुसार इसका संबंध इच्छा शक्ति, दीर्घायु, संतान प्राप्ति, बौद्धिक क्षमता और प्रतिष्ठा से भी होता है इतना ही नहीं इसे सामर्थ्य, सफलता और सौभाग्यदायी भी माना गया है। एक साथ इतने शुभ फल देने के कारण ही घर में हाथी की मूर्ति रखना महत्वपूर्ण माना गया है। खास बात यह है कि हाथी की मूर्ति को घर के अलग-अलग हिस्सों में रखने से विशेष तरह के लाभ होते हैं।

घर का प्रत्येक हिस्सा अपनी दिशा के अनुसार, अलग-अलग प्रभाव देता है, इसी तरह फेंगशुई हाथी को भी घर के जिस भाग में स्थापित किया जाता है, यह उस दिशा की सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी करता है।

फेंगशुई हाथी का सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष महत्व है। एक हाथी की मूर्ति को अथवा हाथी के जोडे़ की मूर्ति को मुख्य द्वार पर रखना संपूर्ण परिवार के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है।

फेंगशुई विज्ञान के अनुसार ऊपर की ओर सूंड किए हुए हाथियों को घर के मुख्य द्वार पर रखने से परिवार में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं सफलता बनी रहती है।

संतान की कामना रखने वाले निसंतान दंपती को हाथी का स्टैचू अपने बेडरूम में रखना चाहिए।

माता हथिनी और उसके शिशु की मूर्ति को घर में रखना मां और बच्चों के बीच मधुर संबंध बनाए रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *