भाजपा की रीढ है युवा मोर्चा,अभिलाष पाण्डेय

0

जोगी एक्सप्रेस 

तपस गुप्ता

बिरसिंहपुर पाली –  भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्य अभिलाष पाण्डेय  उमरिया के पाली नगर पहुचे जहाँ इन्होंने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर माता बिरासिनी के दरबार में पूजा अर्चना कर माता बिरासिनी से आशीर्वाद लिया।
कार्यकर्ताओ से की मुलाकात की और कहा की भाजपा की रीढ है युवा मोर्चा, अभिलाष पाण्डेय नगर के विश्राम गृह में अपने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ से मुलाकात के  दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा वाहिनी समिति के प्रदेश सह संयोजक दिलीप पाण्डेय के नेत्रत्व में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय का जमकर स्वागत सत्कार किया गया वही उनके युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर केक काटकर कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे का मुँह मीठा कराया और जमकर आतिशबाजी की।
युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश में पुरे तन्मयता के साथ  काम कर रही है। आगामी होने वाले चित्रकूट उप चुनाव में युवा मोर्चा सभी जगह पर अपनी उपस्थिति दर्ज कर भाजपा का परचम लहरायेगी। युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ कहलाती है जो भाजपा के लिए पुरे ईमानदारी मेहनत और बुलन्द हौसले के साथ हर जगह हर समय काम करेगी। कोई मतभेद नहीं होगा सभी खुले विचार के साथ अपना कार्य करेंगे
युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय से उनके कार्यकाल में युवा मोर्चा संगठन पर मतभेद की जब बात की गई तो उनका कहना था कि युवा मोर्चा में कोई मतभेद नही है प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षो के साथ बैठक कर सामन्जस्य के साथ युवा मोर्चा की सभी बॉडी का गठन किया गया है।
इन्होंने कहा कि हर राजनैतिक दल के लोग इंतजार करते है कि भाजयुमो का गठन कब होने वाला है हमारी पार्टी भाजपा के सभी वरिष्ठ भी यही कहते है कि युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है जो आज के युवा कार्यकर्त्ता है वो कल के भाजपा कार्यकर्त्ता होंगे।
 कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा प्रदेश युवा वाहिनी समिति के प्रदेश सह संयोजक दिलीप पाण्डेय श्रीधर राव प्रदीप सोनकर लल्ली यादव बसन्त तिवारी जीतेन्द्र जगवानी पिल्लू भाई संजय विश्वकर्मा राजू सेन अंश लालवानी नीरज संतोष गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *