JDU ने तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- 9वीं फेल को पसंद आती है चूहे-बिल्ली की कहानी

0

पटना

जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। आरोप लगाया कि जो 9वीं फेल होता है, उसे चूहे – बिल्ली की ही कहानी पसंद आती है। कहा कि अब तेजस्वी यादव यह भी कहें कि उनका भी 9वीं क्लास का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चूहा खा गया, नहीं तो वह भी ग्रेजुएट हो जाते। आरोप लगाया कि जो नौंवी फेल होगा उसे बिहार का विकास, बढ़ता बिहार, विकसित बिहार नहीं दिखता है। वह तो बस चूहा, बिल्ली, गाय, गोबर, चारा, अलकतरा इन्हीं सब चीजों में फंसा रहेगा। वह कभी अपने राज्य के लोगों के विकास के बारे में नहीं सोचेगा। संजय सिंह ने कहा कि कि जिनके राज में भैंस और गायों को स्कूटर से ढोया जाता था। वह आज चूहे की कहानी सुना रहे हैं। जानवरों से खास लगाव तो आप लोगों का है, क्योंकि आप लोग जानवरों का चारा भी खा जाते हैं। 

 

सरकार हर मामले में दोष चूहों को देने लगी है: राबड़ी देवी

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है। ट्वीट कर कहा कि सरकार हर मामले में दोष चूहों को देने लगी है। तस्वीरों के माध्यम से कहा कि अब तो चूहा भी कहने लगे हैं कि वे बिहार छोड़ देंगे। क्योंकि, अपराध हो या भ्रष्टाचार, हर मामले में चूहों को ही दोष दिया जाने लगा है। वहीं, लालू प्रसाद ने ट्वीट कर मोदी सरकार के बजट की तारीफ करने पर सरकार पर तंज कसा। कहा कि यह मजबूरी है या दिल्लगी। केंद्रीय बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला फिर भी उसकी प्रशंसा की जा रही है। वहीं राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर एक नया पोस्टर शनिवार को जारी हुआ। राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए पोस्टर में सीएम पर प्रहार किया गया है। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *