CAA Protest : लखनऊ में सातवें दिन 300 से अधिक महिलाओं ने रखा रोजा 

0

 लखनऊ 

सीएए को लेकर घंटाघर पर महिलाओं का प्रदर्शन 7 दिन बाद भी लगातार जारी है। गुरुवार को भी 300 से अधिक महिलाओं ने रोजा रख देश मे अमन की दुआ की। महिलाओं की भीड़ में रोज इजाफा होता जा रहा। सुबह से ही महिलाएं सीएए के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही हैं। दूसरी तरफ पुरुष रोज़ेदार महिलाओं के लिए इफ्तार का इंतज़ाम करने में जुटे रहे। 

आपको बता दें कि बुधवार को प्रदर्शन में हिन्दु-मुस्लिम सौहार्द का अनूठा रंग देखने को मिला। प्रदर्शन में एक तरफ हवन के दौरान श्लोक गूंज रहे थे तो वहीं रोजेदार महिलाओं की नमाज में कुरान आयतें आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दे रही थी। ठंड और गलन के बीच महिलाओं का प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। वहीं, उजरियांव स्थित दरगाह के बाहर प्रदर्शन में भी महिलाओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।

सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी ये गुलसितां हमारा… बुधवार देर रात घने कोहरे के बीच कौमी तराने की आवाज बता रही थी कि महिलाओं का हौंसला ठंड में कम होने वाला नहीं है। वहीं, सुबह का आगाज भी राष्ट्रगान के साथ हुआ। धूप निकलने के साथ घंटाघर पर महिलाओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा था। कुछ महिलाएं करीब 6 फीट उंची सविधान की किताब लेकर प्रदर्शन में पहुंची थी। इसके अलावा सीएए व एनआरसी के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर महिलाएं एक कतार में बैठी थी। वहीं, देर शाम वकीलों का जत्था महिलाओं के समर्थन में घंटाघर पहुंचा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *