कर्नल अश्वनी कुमार (से.नि.) की संविदा नियुक्ति समाप्त

0

भोपाल
संचालनालय सैनिक कल्याण में सहायक संचालक के पद पर संविदा नियुक्ति पर कार्यरत कर्नल अश्वनी कुमार (से.नि.) के कार्यकाल की आर्थिक अनियमिताएं उजागर होने के कारण उनकी संविदा नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

कर्नल अश्वनी कुमार (से.नि.) को अनियमितताओं के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाया गया। अश्वनी कुमार का कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन माना गया। गंभीर आर्थिक अनियमितताएँ पाए जाने के कारण एक माह की पूर्व सूचना अथवा वेतन भुगतान संबंधी नियुक्ति के शर्तों के लागू नही होने के चलते उनकी संविदा नियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

प्रकरण में वित्तीय गबन का मामला सामने आने और बड़ी मात्रा में राशि निजी बैंक खातों में अंतरित किये जाने के आरोप हैं। शासन द्वारा सम्पूर्ण मामले की जाँच अपराध अनुसंधान विभाग (सी.आई.डी.) अन्तर्गत विशेष जाँच दल से कराई जाने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *