मौसम की मार से किसान बेहाल

0

जोगी एक्सप्रेस 

गंडई,पंडरिया, एस. चतुर्वेदी . मौसम में आये अचानक बदलाव और बारिश  से किसानों की चेहरे पर मायूसी छायी हुई है। पिछले हफ्ते भर से नगर में रुक रुककर अचानक बारिश  हो रही है। इस बारिश  ने किसानों की फसल के लिये नुकसानदेय साबित  हो रहा है। सोयाबीन फसल पूरी तरह से चौपट होने की स्थिति में बना हुआ है। वही धान की फसल के लिये भी घातक सिद्ध हो सकता है। फसल बोवाई के प्रारंभिक दिनों के बाद से ही मौसम ने किसानों को छलता आया है। सही समय में  खेतो में पानी नही होने के कारण कई किसान बियासी करने में पीछे रहे तो कई किसान निंदाई-कुडाई भी नही कर पाये थे। किसी भी तरह से किसानों ने अपनी धान और सोयाबीन फसल को तैयार किये कि अचानक फिर ये बादल उनके ऊपर दुःखो का पहाड़ बनकर टूटने लगा है। किसानों को चिंता सताई जा रही है कि उनकी धान की फसल बर्बादी की चपेट में न आ जाये। सोयाबीन कटाई  और मिज़ाई का कार्य चल रहा है। बारिश  की वजह से सोयाबीन खेतों में ही सड़ने लगा है। नगर से 10 किमी की दूरी पर स्थित  ग्राम पंचायत दनिया में सोयाबीन का पूरा फसल मौसम की चपेट में आ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत दनिया और आश्रित गांव चारभाठा के लगभग 100 एकड़ की सोयाबीन फसल  बर्बाद हो चूका है। वही करीब 400 एकड़ की धान फसल चपेट में बना हुआ है। कृषक सम्पूरण दास  टण्डन ने बताया कि सोयाबीन को सोसायटी से 7000 रु की दाम पर ख़रीदे हैं लेकिन मौसम की मार की वजह से इनकी कीमत अब बेचने पर 2000 रु  है। ऐसे में किसानो की कमर पूरी तरह से टूट चुकी है।  ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए ऋण माफ़ी करने की बात शासन से कर रहे हैं। फसल की बर्बादी को लेकर ग्राम दनिया के कुछ कृषकों ने गंडई एसडीएम से मौखिक चर्चा भी किये ।

  इनका कहना है …..

सोयाबीन फसल की हो रही बर्बादी को लेकर गंडई एसडीएम से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि कृषि विभाग को सर्वे के लिये कहा गया है। जल्द ही उनके द्वारा सर्वे कार्य किया जायेगा।

चन्द्रकांत ठाकुर: एस,डी,एम गंडई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *