कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे-भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स ने दिए ये रिएक्शन्स

0

 नई दिल्ली                                                                                                                                                                                         
‘पति पत्नी और वो’ आज रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में मुंबई में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी जहां बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। इस दौरान रवीना टंडन, चंकी पांडे, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे समेत भूमि पेडनेकर अपने पूरे परिवार संग मौजूद रहे। फिल्म के रिव्यू की अगर बात करें तो वह काफी शानदार रहा है। 
 आपको बता दें कि ये 1978 में रंजीत कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर की फिल्म का रीमेक है जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर ने भूमिकाएं निभाई हैं। जिसे हम क्लासिक और एक नए वर्जन का नाम दे सकते हैं। तकरीबन चार दशक के बाद इस फिल्म का रीमेक बनाया गया है जहां स्टोरीलाइन और ह्यूमर में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *