वतन वापसी पर हाजियों का इस्तकबाल रिश्तेदारों के छलके आंसू

0

जोगी एक्सप्रेस 

मुस्त्फैज़ आलम 

सरायपाली। हाजियों की वापसी से गुरुवार को पूरा मंजर ही पुरनूर हो उठा। रोड से लेकर घरों तक हर ओर नूरानी रंग छाया हुआ था। हाजियों से हाथ मिलाने, गले मिलने और मुसाफा करने के लिए लोगों में जैसे होड़ मची हुई थी। हज जैसे मुकद्दस सफर से करीब दो महीने बाद लौटे अपनों को देखकर लोगों की आंखें अश्कबार हो उठीं थीं। माथे और हाथों को चूमकर हाजियों की दुआ लेने के लिए लोग बेचैन थे। रोड से लेकर घर तक न जाने कितने लोगों ने फूल माला से हाजियों का इस्तकबाल किया और उनकी दुआएं लीं। विदिद हो कि सरायपाली नगर के अय्युब हुसैन एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती शहजादी बेगम करीब दो महीने पहले हज यात्रा पर गये हुए थे जिनकी सकुशल घर वापसी गुरूवार को हुई। हाजियों ने सबसे पहले कब्रस्तान पहुच कर दुआएं की बाद सभी रिश्तेदारों, समाजिक जनों तथा नागरिकों से हाजियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप निसार हुसैन, ईमाम अब्दुसत्तार साहब, तबारक हुसैन, जमील हुसैन, शहादत हुसैन, अजान मोहम्मद, मोहम्मद शकील, जुगल बेहेरा, अय्युब हुसैन, फारूख मोहम्मद सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *