रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, राज्य में क्राइम को लेकर योगी सरकार पर किया हमला

0

 रायबरेली  
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली पहुंचकर संवाददाताओं से बात करते हुए कमलेश तिवारी मर्डर को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने कहा कि राज्य महिलाओं के खिलाफ अपराधन में नंबर एक पर है। यह शर्मनाक बात है और मुख्यमंत्री को कुछ अवश्य करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के नवमनोनीत पदाधिकारियों को राजनीतिक रूप से दक्ष करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार की दोपहर रायबरेली पहुंच गईं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने लखनऊ और रायबरेली सीमा पर स्थित हनुमान मंदिर में माथा भी टेका। 

उत्तर प्रदेश में खोया हुआ जनाधार पाने की कोशिश में जी जान से जुटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाया है। पति रॉबर्ट वाड्रा की बीमारी के बावजूद उन्होंने पदाधिकारियों का यह प्रशिक्षण शिविर स्थगित नहीं किया और भाग लेने अपराह्न साढ़े तीन बजे यहां पहुंच गईं और अमौसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के राष्ट्रीय आते समय उन्होंने में ज़िले के बॉर्डर स्थित हनुमान मंदिर में माथा भी टेका। सीमा पर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत भी किया। कार्यकर्ताओं ने रास्ते में उनका जगह-जगह स्वागत किया।
 
भुएमउ गेस्ट हाउस में तीन दिनों तक कांग्रेस पदाधिकारियों के लिए पाठशाला चलेगी। मंगलवार की सुबह ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के नेतृत्व में यहां गेस्ट हाउस पहुंच गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ट्रेनिंग सेल के पदाधिकारी क्लास लगाएंगे। गेस्ट हाउस के विज़िटर्स हाल को ट्रेनिंग रूम में कन्वर्ट कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक़ इस ट्रेनिंग रूम में LCD प्रोजेक्टर भी लगाए गए हैं। 

कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की पाठशाला में पांच सत्र पर व्याख्यान ने दिए जाएंगे। इन पदाधिकारियों को इस दौरान बताया जाएगा कि कैसे वो आम लोगों के बीच में किन किन मुद्दों को लेकर प्रभावी ढंग से जाए। सूत्रों के मुताबिक़, एक सत्र में पदाधिकारियों की परीक्षा भी ली जाएगी। AICC के ट्रेनर यह जांचने की कोशिश करेंगे फिर दो दिनों में पदाधिकारियों ने क्या और कितना सीखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *