खडगवा चिरमिरी स्काउट-गाइड ने निभाई यातायात मित्र की भूमिका :दुर्घटनाओ पर अब लगेगा अंकुश ,दी गई नियमो की जानकारी

0

जोगी एक्सप्रेस 

नसरीन अशरफ़ी 

चिरिमिरी- वाहन वृद्धि के साथ ही इसका चिंताजनक पहलू यह भी उभरकर सामने आ रहा है कि वाहनों के अंधाधुंध चालन के परिणामस्वरूप दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। दुर्घटनाओं में कई लोगों का जीवन समाप्त हो जाता है और वजह  सिर्फ ट्रफिक नियमो का उलघन कारने से होता है ,पैदल चलते समय हमें सड़क के किनारे बने फुटपाथ का सहारा लेना चाहिए। भारत में अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात के नियमों का पालन न करने की वजह से होती हैं। यदि हम सड़क सुरक्षा नियमों का  पालन करते हैं तो काफी हद तक सड़क दुर्घटना को कम किया जा सकता है। सड़क पर निर्धारित गति में अपने वाहन को चलाएं। दुपहिया वाहन हमेशा हेलमेट पहन कर चलाएं। सड़क पर बिना नियमों की जानकारी के चलने से हर समय दुघर्टना घटित होने का खतरा बना होता है। अधिकतर ट्रक ड्राइवर, लॉरी व भारवाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते हैं। इससे भी काफी दुर्घटनाएं होती हैं। ब्रीथ एनालाइजर (मद्यपान सेवन को जांचने वाली मशीन) से जांच व चालानी कार्रवाई के बाद भी कई वाहन चालक अपनी मनमानी करते हुए नशे की हालत में अपनी और दूसरो की जान के लिए खतरा बन जाते है ,इसे रोकने के लिए हम सब को एक जुट होकर सभी को जागरूक करना होगा ताकि असमय ही काल के गाल में सामने से बचा जा सके !इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यातायात मित्र’ के रूप में खडगवा चिरमिरी ब्लाक के स्कूली बच्चो ने ट्रफिक नियमो की जानकारी दी 
वही भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छoगo के अध्यक्ष  शिक्षा मंत्री केदार कश्यप,राज्य मुख्य आयुक्त गजेंद्र यादव के योजना अनुसार,ज़िला शिक्षा अधिकारी कोरिया पदेन जिला कमिशनर राकेश पांडेय के निर्देशन एवम सहायक राज्य संगठन आयुक्त सरगुजा संभाग शैलेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला संघ कोरिया विकासखंड खड़गवां के 16 स्काउट्स और 17 गाइड्स ने  यातायात चौक हल्दीबाड़ी में ‘यातायात मित्र’ की भूमिका का निर्वहन द्वितीय बार किया।दो पहिया और चार पहिया वाहनधारियों को सुचारू रूप से आवागमन का सुगम व्यवस्था में किस प्रकार  सहभागी बनें बताया।हेल्मेट अनिवार्य रूप से पहने इसका विनम्रता पूर्वक आह्वान वाहनधारियों से किया।जिन लोगों ने हेल्मेट और सीट बेल्ट का उपयोग कर यातायात नियमों का पालन किया उन्हें चॉकलेट दे कर प्रतीकात्मक सम्मान स्काउट्स गाइड्स ने किया ।
   स्काउटर शांतनु कुर्रे, गाइडर श्रीमती मोती प्रधान,सहयोगी केo प्रफुल्ल रेड्डी,वंशगोपाल के नेतृत्व में खड़गवां ग्रामीण क्षेत्र के हाई स्कूल दुबछोला,शाo उo माo विoउधनापुर,और शहरी क्षेत्र के शिशु शिक्षा निकेतन डोमनहिल,बीoआरoजीo हल्दीबाड़ी के स्काउट गाइड ने यातायात मित्र के रूप में सराहनीय कार्य किये।राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत सीनियर स्काउट गाइड ने भी सहयोग प्रदान किया।
यातायात मित्र के रूप में कार्य करने की प्रशंसा एवं शुभकामनाऍं  नगर निगम चिरिमिरी के सभापति कीर्तिवासो एवं व्यापारी गण आशीष जैन,अंकुर जैन,बाबे जैन,अधिवक्ता संघ के सचिव  राम नरेश और सदस्य प्रवासी गौड़, युवा नेता इशरार मोहम्मद,शकील अहमद ने प्रत्यक्ष दिया।साथ ही शुभकामनायें और प्रशंसा जिला मुख्य आयुक्त स्काउट कोरिया पंकज गुप्ता,जिला परिषद् अध्यक्ष स्काउट कोरिया देवेंद्र तिवारी,उपाध्यक्ष गण नरेश सोनी,निर्भय प्रजापति,श्रीपत रॉय, श्रीमती विवेक सिद्दीकी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती जेरमिना एक्का,जिला संगठन आयुक्त नागेश्वर साहू ने दिया।वही ट्राफिक पुलिस मित्नो ने अपनी सराहनीय भूमिका में अपना भरपूर साथ दे कर नगर की जनता को ट्रफिक के नियमो का पालन कारने व स्काउट गाइड मित्रो द्वारा दी जा रही जानकारियों को जन जन तक पहुचने में मदद मिल सके ,साथ ही अनजाने में होने वाली दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके , ट्राफिक पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका में एस,डी, मिश्र एस. सिंह  ने अपनी महत्पूर्ण भूमिका निभाई !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *