छग विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा की बधाई दी।

0

रायपुर 13 अक्टुबर 2019 छत्तीशगढ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को शरद पूर्णिमा के पावन पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी। डॉ महंत ने कहा अश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। पुरानी मान्यता है कि शरद पुर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी का जन्म हुआ था। शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा सम्पूर्ण सोलह कलाओं से युक्त होकर अमृत वर्षा करता है। शरद पूर्णिमा का चांद सबसे सुंदर होता है। मीठे खीर पर अमृत वर्षा हम सबके जीवन को सुख और समृद्धि से भरेगी, ऐसी कामना करता हूँ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *