राशिफल 13 अक्टूबर 2019

0

मेष:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है इसलिए खर्च पर संतुलन बनाना होगा। पूर्व नियोजित यात्रा में परेशानी हो सकती है, सतर्क और सजग रहें। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। भाग्य 65% साथ देगा।

वृषभ:
आज पूरे दिन मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ और सफलता से उत्साहित रहेंगे। लोगों से तालमेल बनाकर रखें, सहयोग देंगे तो लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। कार्य में रोमांचक अनुभव होगा। आज किया हुआ कार्य अथवा लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित हो सकते हैं। भाग्य 75% साथ देगा।

मिथुन:
आज कार्य की व्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साहित रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखें। धन प्राप्ति के योग हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। भाग्य 88% साथ देगा।

कर्क:
भाग्य का आज भरपूर साथ मिलेगा। सावधानी पूर्वक एवं सोच-विचारकर ही कार्य करें। नौकरी व्यवसाय में सभी कार्य सक्रिय होकर करें, लाभ अवश्य मिलेगा। कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। भाइयों के बीच में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। भाग्य 80% साथ देगा।

सिंह:
जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, सचेत होकर कार्य करें। आज जो भी निर्णय लें, अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर ही लें। आर्थिक योजनाओं पर काम कर सकते हैं। लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। भाग्य 70% साथ देगा।

कन्या:
शत्रु आज आपसे दूर भागेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। आज आमदनी में प्रवाह बना रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। भाग्य 78% साथ देगा।

तुला:
आज आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे। परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग है। नौकरी में पद और प्रभाव बढ़ेगा। पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्य 85% साथ देगा।

वृश्चिक:
बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ आप खुशहाल रहेंगे। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 79% साथ देगा।

धनु:
आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधानी से काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होने का मौका मिल सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।

मकर:
नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। समाज में आदर सम्मान मिलेगा। सगे-संबंधियों के साथ मुलाकात होगी और सुख की प्राप्ति होगी। धन लाभ तथा पर्यटन का योग है। भाग्य 70% साथ देगा।

कुंभ:
आज ग्रह चाल आपको लाभान्वित होने का मौका प्रदान कर रही है। दिन की शुरुआत में ही धन लाभ होगा। चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में आप सक्रिय रहें, दिन कुल मिलाकर शांति पूर्वक बीतेगा। भाग्य आज पूरा साथ देगा। आय के नए साधन बनेंगे। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य 80% साथ देगा।

मीन:
पिछली चली आ रही उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकता है। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य 60% साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *