सत्ता विरोधी लहर का हमें लाभ होगाः कौशिक

0

दन्तेवाड़ा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होनें कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो लहरें हैं हमें उसका फायदा होगा। दन्तेवाड़ा क्षेत्र के निवासी वीर विधायक स्व. भीमा मंडावी को श्रद्धांजलि देकर भाजपा को विजय दिलाना चाहते हैं। कौशिक ने कहा आप सभी ने इन नौ माह में कांग्रेस प्रदेश सरकार के काम-काज को देखा है। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे में असफल है। साथ ही हम सभी के विकास योजना को जनता ने भलिभांति देखा है। जनता हमें विशाल विजय दिलायेगी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ओजस्वी मंडावी पूर्व मंत्री लता उसेंडी ,नेता ओ.पी. चौधरी संग थे। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गीदम क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान किया। पूर्व मंत्री राजेश मूणत व कार्यालय मंत्री डोर टू डोर संपर्क किया। चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने किरन्दुल में कार्यकताओें की बैठक ली। प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाउ राम कश्यप व कमल भंजदेव ने फरसपाल ,बालूद में जनसंपर्क अभियान में शमिल हुए। जनसंपर्क अभियान में चैतराम अटामी ,धनीराम बारसे ,दीपक बाजपाई, मनोज जैन , जितेन्द्र सुराना सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *