नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने नए राशन कार्ड का किया वितरण:सामाजिक समरसता के साथ नवा छत्तीसगढ़ गढ़ रही है प्रदेश सरकार: डॉ. डहरिया

0

रायपुर,नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज मंदिर हसौद स्थित शासकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत क्षेत्र के 25 गांव के हितग्राहियों को 25 राशन कार्ड प्रतीक स्वरूप वितरण किए। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों की मांग को सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। डॉ. डहरिया ने ने कहा कि राज्य सरकार हर गरीब को भरपेट भोजन दिलाने की दिशा में बेहतर प्रयास कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में घोषणा पत्र के अनुरूप किए गए वादे अनुसार गरीब परिवारों को एक रूपए किलो में अनाज देने का निर्णय लिया है। इसमें 5 परिवार तक 35 किलो चांवल और यदि 5 सदस्य से अधिक हैं तो प्रति सदस्य 7 किलो के मान से अतिरिक्त राशन देने का भी निर्णय लिया है।
डॉ. डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार सभी समाज को लेकर चल रही हैं। सामाजिक समरसता के साथ गांव और प्रदेश का विकास कर रही हैं। उन्होंने बीपीएल परिवारों के अतिरिक्त एपीएल परिवारों को भी राशन कार्ड के माध्यम से अनाज देने का निर्णय लिया। एपीएल के परिवारों को भी सस्ते कीमत पर अनाज उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जब तक नया राशन कार्ड नहीं बन जाता तब तक पुराने राशन कार्डों से राशन मिलता रहेगा। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितैषी हैं। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, सरकार ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए किसानों का कर्ज माफ किया, वहीं किसानों के उत्पाद धान का मूल्य बढ़ाकर 2500 रूपए किया। उन्होंने बताया की बिजली का बिल 400 यूनिट तक हाफ किया। उन्होंने यह भी बताया कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में किसानों को आगे भी बोनस मिलेगा। महिलाओं को अधिकार दिलाने वाला पंचायती राज अधिनियम लागू करने में पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी का अहम भूमिका है। गांव के विकास से ही देश का विकास होगा। डॉ. डहरिया ने कहा कि देश में मंदी का दौर चल रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा किसान हित में लिए गए निर्णयों से प्रदेश में खुशहाली है। किसानों के पास पैसा आने से बाजार में भी रौनक है। सरकार प्रदेश के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी आवश्यक है। हम सब मिलकर काम करेंगे तो निश्चित ही प्रदेश और देश का विकास होगा। इस मौके पर जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती शारदा वर्मा जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री दिनेश ठाकुर, जनपद सदस्य श्रीमती रामा यादव, सरपंच श्रीमती धनपत गायकवाड,़ आसपास की पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी सख्ंया में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *