मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रो. यू.आर. राव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

0

जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर,/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने देश के सुप्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर यू.आर.राव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि पद्म भूषण और पद्म विभूषण के राष्ट्रीय अलंकरणों से सम्मानित प्रोफेसर यू.आर.राव ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. रमन सिंह ने भारत की अंतरिक्ष टेक्नॉलाजी में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रोफेसर राव के नेतृत्व में ही वर्ष 1975 में देश के प्रथम भू-उपग्रह आर्यभट्ट का प्रक्षेपण किया गया था। प्रोफेसर यू.आर. राव भारत के मंगलग्रह मिशन की परियोजना से भी जुड़े हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा- उनके देहावसान से देश ने एक अत्यंत प्रतिभावान अंतरिक्ष वैज्ञानिक को हमेशा के लिए खो दिया है। डॉ. सिंह ने स्वर्गीय प्रोफेसर यू.आर. राव के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति ईश्वर से प्रार्थना की है। प्रोफेसर राव का आज बेंगलुरू स्थित अपने निवास में निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *