कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मोर्चा संगठनों ने मोदी और योगी का पुतला फूंका

0

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की

उत्तर प्रदेश में भू-माफिया और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं : कांग्रेस

मोदी, योगी की सरकार अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग की जानमाल की सुरक्षा देने एवं जानलेवा हमलों को रोकने में नाकामयाब

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध, पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मोर्चा संगठनों ने मोदी और योगी का पुतला फूंका

 


रायपुर/19 जुलाई 2019। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भू-माफियाओं अपराधियों के द्वारा जमीन पर कब्जा करने निरीह आदिवासियों पर की गई हमले के लिये योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ में युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित मोर्चा संगठनों ने मोदी और योगी का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र के नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा रही थी, लेकिन मोदी योगी की सरकार नहीं चाहती की जिन परिजनों ने अपनो को खोया है, जो जख्मी घायल है उन लोगों को कोई मरहम लगाए उनके साथ खड़े हो उन्हें संबल दे। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर योगी की सरकार ने साबित कर दिया कि योगी की सरकार अपराधियों के साथ खड़ी है। उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र नहीं तानाशाही है, कानून नही जंगलराज है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाय योगी की सरकार अपराधियों के खिलाफ खड़े होने वालों को गिरफ्तार कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग की जानमाल की सुरक्षा देने एवं उन पर हो रहे जानलेवा हमलों को रोकने में नाकामयाब है। अपराधियो के ऊपर कानून का भय नही है। भाजपा नेताओ के संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद है। संगठित अपराध और मांब लिंचिंग की घटनाएं योगी सरकार के दौरान बढ़ी है। भीड़तंत्र के आगे कानून व्यवस्था मुहँ के बल पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *