युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

0

रायपुर – कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के बाद राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतो को लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी जी ने कांग्रेस की सर्वधर्म-समभव, सामजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की लड़ाई का कुशल-प्रभावी नेतृत्व किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी आज प्रस्ताव करता है कि देश और कांग्रेस के समक्ष चुनौतियों को देखते हुये राहुल जी का नेतृत्व सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने देश के लिये आवश्यक है।

कांग्रेस की विचारधारा को लेकर राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई का नेतृत्व जारी रखने का हम छत्तीसगढ़ की कांग्रेसजन राहुल गांधी जी से निवेदन करते है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व करते हुये हम सब का मार्गदर्शन और नेतृत्व करते रहे।
देश की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों में लोकतांत्रिक संस्थाएं और संविधान की रक्षा के साथ-साथ सामाजिक-सदभाव और देश के लिये हम कांग्रेसजन राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरी शक्ति के साथ लड़ने के लिये संकल्पि है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय सचिव दीपक मिश्रा ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहने का प्रस्ताव रखा जिसका सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारी और प्रदेश उपाध्यक्ष चकेश्वर गड़पाले, सजनंम बाग, ने समर्थन किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला, युवा कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरीवाल, प्रदेश सचिव लक्ष्मीनारायण साहू, प्रदेश महासचिव मिलिंद गौतम, प्रदेश सचिव विधी नामदेव, सभी प्रदेश पदाधिकारीगण, रायपुर जिला अध्यक्ष आकाशद्वीप शर्मा, विधानसभा पदाधिकारीगण इस बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed