मोदी दाऊकल्याण सिंह को तो याद कीए लेकिन डीकेएस घोटाले पर क्यू हुए मौन : कांग्रेस

0

रायपुर/16 अप्रैल 2019। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाठापारा की चुनावी सभा में दानवीर दाऊकल्याण सिंह को याद तो किया लेकिन दानवीर दाऊकल्याण सिंह के दान से नौ अस्पताल में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद भ्रष्टाचार पर मोदी क्यों चुप रहे है, यह छत्तीसगढ़ की जनता मोदी से जानना चाहती है। जब मोदी जी को दाऊकल्याण सिंह के बारे में में जानकारी है तब क्या उन्हें पुनीत गुप्ता के भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी नहीं है? रमन सिंह का दामाद 55 करोड़ का घोटाला कर फरार है। पुलिस ने उसको पकड़ने के लिये लुकआऊट सर्कुलर भी जारी किया है। पूरी तरह छत्तीसगढ़ की भाजपा रमन सिंह के दामाद के समर्थन में खड़ी हैं। नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कोशिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी भ्रष्टाचारी पुनीत गुप्ता के समर्थन में लगातार बयान दे रहे है। रमन सिंह फरार दामाद के बारे में सार्वजनिक रूप से यह कहा है कि पुनीत गुप्ता जब समय आयेगा आ जायेगा। भाजपा और मोदी बतायें कि पुनीत गुप्ता को संरक्षण किस मजबूरी में दिया जा रहा है? मोदी ने अपने झूठे भाषण में विपक्षी दलो पर तमाम झूठे आरोप लगाये लेकिन अपनी पूर्व सरकार और उसके मुखिया रहे रमन सिंह के खिलाफ लगे तथ्यात्मक भ्रष्टाचार के आरोपो पर वे खामोश क्यो रहे? मोदी बताये, गरीबों के राशन में डाका डालकर किये गये 36 हजार करोड़ के नान घोटाले पर वे क्यों चुप रहे? मोदी जी ने पनामा पेपर वाले अभिषेक सिंह जिनका विदेशों में खाता था उनके बारे में एक शब्द भी बोलना क्यों उचित नहीं समझा?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *