काग्रेस अब समूचे भारत में घटिया स्तर की राजनीती कर रही है ! अरुण जायसवाल नेता भाजपा

0

जोगी एक्सप्रेस मध्यप्रदेश 

 

मोहम्मद शब्बीर धनपुरी

 

शहडोल{ म.प्र.}धनपुरी नगर में इन दिनों राजनीती जम कर गरमाई हुई है  काग्रेस के द्वारा किसान रैली में सडयंत्र कर बेगुनाह और निहत्थे किसानो की आड़ में उपद्रवियों द्वारा किये गए उत्पात से    किसानों के आंदोलन के दौरान उन्हें भड़का कर प्रदेश की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले कांग्रेस के नेता आग लगाकर समूचे भारत में घटिया स्तर की  राजनीती कर रही है ! भारतीय जनता पार्टी के वारिस्ट नेता एवं समाज सेवी बबलू जायसवाल ने चर्चा के दौरान उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता की तड़प कांग्रेस नेताओं से कुछ भी करवा सकती है। उन्होंने कहा कि नगर से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक के कांग्रेसियों की लगभग यही मनोदशा चल रही है। 

 अरुण जायसवाल ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठी या गोली चार्ज की नौबत ही नहीं आती, यदि सत्ता लोलुप कांग्रेसी नेता बीच में न घुसे होते। उनका कहना है कि किसानों को बरगलाकर उन्हें सार्वजनिक सम्पत्ति एवं वाहनों को नष्ट करने के लिये उकसाया गया। कानून व्यवस्था बनाने में जुटी पुलिस को विवश होकर सख्ती बरतनी पड़ी और 06 किसानों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। कांग्रेस नेताओं की ओछी राजनीति की चर्चा करते हुए अरुण  जायसवाल ने कहा कि नगर में भी लोगों की स्थिति कुछ भिन्न नहीं है, उनकी इस प्रवृत्ति से लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। चुकी मै भी एक किसान हु और किसान भाइयो के दर्द को समझता हु ,इस दुखद घटना में जिन किसान भाइयो ने अपनी जान गवाई है उसकी  देन कांग्रेस की वो ओछी मानसिकता है जो अस्पस्ट रूप से दिख रही ,२०१८ के नजदीक आते आते न जाने सत्ता पाने की लालयित कांग्रेस और कितने बेगुनाहों की बलि लेगी ,हमें कांग्रेस की इन चालो से सावधान रहने की आवश्यकता है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *