अनुपपुर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए मची खलबली

0

आकाओ की खुशामद करते नज़र आ रहे दावेदार ,किस के सर होगा जिला अध्यक्ष  का ताज ?…..

जोगी एक्सप्रेस 

गजेन्द्र सिंह परिहार 

अनुपपुर भारतीय जनता पार्टी प्रदेष नेतृत्व के निर्देषन पर अल्पसंख्यक मोर्चे व पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। संगठन की रीढ कहे जाने वाले युवा मोर्चा में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति बाकी है। जानकार सूत्रों की माने तो 12 जून तक जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी जायेगी। इस बात की खबर लगते ही जिला अध्यक्ष की दौड में शामिल युवा नेताओं के द्वारा जहां जिले व संभाग में अपने आकाओं का दरवाजा सुबह-षाम खटखटाया जा रहा है वही भोपाल में भी चहेते नेताओं के दहलीज की परिक्रमा की जा रही है।

 जिलाध्यक्ष के लिये अपनी ढपली अपना राग 

लोकसभा उपचुनाव उसके बाद नगर पंचायत अमरकंटक व पसान नगरपालिका चुनाव में युवाओं को एकजुट करने के लिये भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष ने खुद कमान संभाली थी, जिसके बाद जिला अध्यक्ष की दौड में शामिल रहने वाले युवा नेताओं ने तन-मन ही नही अपितु धन लगाकर पार्टी प्रत्याषी की जीत के लिये कार्य किया। जिला अध्यक्ष की दौड में शामिल युवा नेताओं में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के अध्यक्ष हीरा सिंह  श्याम, युवा मोर्चा महामंत्री उमेष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मनोज दुबे, शिवरतन वर्मा व भारतीय जनता पार्टी में वर्तमान जिला सह मीडिया प्रभारी वेद शर्मा है।

शीर्ष नेतृत्व की सूचि प्रेषित  

जिले के भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं के द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष में शामिल युवा नेताओं की सूची प्रदेष नेतृत्व को भेज दी है। महिला मोर्चा व अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्षकों की नियुक्ति कोतमा विधानसभा से की गई है तो पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की नियुक्ति अनूपपुर विधानसभा के भालूमाडा से की गई है तो क्या युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष की नियुक्ति विधानसभा पुष्पराजगढ से होगी, इसको लेकर युवा नेताओं में मंथन चल रहा है। यदि ऐसा हुआ तो लंबे समय से संघ की विचारधारा व संगठन के लिये अब तक का अपना जीवन समर्पित करने वाले युवा नेता हीरा सिंह श्याम व वेद शर्मा की दावेदारी प्रबल है। हालाकि जानकारों ने उमेष मिश्रा युवा मोर्चा महामंत्री को भी जिला अध्यक्ष बनाये जाने की बात कही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *