‘गर्लफ्रेंड’ की अचानक कम हो गई कमाई

0

हाफ गर्लफ्रेंड’ का शुक्रवार ठीक नहीं रहा। यह इस फिल्म का दूसरा शुक्रवार था। सचिन की फिल्म लगी तो लोगों ने गर्लफ्रेंड को अकेला छोड़ दिया। इसे इस दिन सिर्फ 1.76 करोड़ रुपए मिले। जबकि ‘हिंदी मीडियम’ को इससे एक करोड़ रुपए की कमाई हुई।अब इसकी कुल कमाई 50 करोड़ पार कर गई। आठ दिन में इसने 50.95 करोड़ रुपए जमा कर लिए हैं। इस हफ्ते यह लगभग 10 करोड़ रुपए और कमा सकती है। नई फिल्मों के आने से सीधा नुकसान इसे ही हो रहा है।बता दें कि फिल्म को पहले दिन 10.27 करोड़ रुपए मिले थे। दूसरे दिन यानी शनिवार को 10.63 इसे मिले, कमाई बढ़ी 40 लाख से भी कम। संडे को इसे मिले11.14 करोड़। शनिवार के मुकाबले कमाई सिर्फ 50 लाख ज्यादा। इस तरह शुरुआती तीन दिनों की कुल कमाई 32.04 करोड़ थी।चेतन भगत के नाॅवेल पर बनी ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है। मोहित सूरी जैसा बड़ा नाम इससे जुड़ा है। मोहित ने श्रद्धा कपूर के साथ जब भी काम किया है, वो हिट हुआ है। ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ की सफलता के बाद इन दोनों से फिर हिट की उम्मीद है। अर्जुन कपूर की पिछली फिल्म ‘की एंड का’ थी जो फायदे का सौदा रही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *