मुख्यमंत्री से माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्वतारोही राहुल गुप्ता ने सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास कार्यालय में दुनिया की सबसे ऊंची माउंट एवरेस्ट पर्वत चोटी फतह करने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम युवा पर्वतारोही श्री राहुल गुप्ता ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. सिंह ने कहा कि अपनी इस उपलब्धि से श्री राहुल ने छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उन्होंने राहुल को उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर लोकसभा संासद श्री लखन लाल साहू, श्री कमलभान सिंह मरावी और डॉ. बंशीलाल महतो भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री को राहुल ने बताया कि इस वर्ष 14 मई को सवेरे 7.20 बजे उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची एवरेस्ट चोटी पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद द्वारा दिया गया तिरंगा झंडा लहराया। एवरेस्ट चोटी पर छत्तीसगढ़ शासन का लोगो भी उन्होंने लहराया।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर निवासी 23 वर्षीय श्री राहुल गुप्ता ने अपने तीसरे प्रयास में हिमालय की 8848 मीटर ऊंची एवरेस्ट चोटी पर पहंुचने में सफलता पायी। राहुल ने 22 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही दल का नेतृत्व किया और बर्फीलें तूफान के बीच 22 दिनों में एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की। सामान्यतः इसमें 60 दिनों का समय लगता है। राहुल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास किया था लेकिन नेपाल में भूकम्प के कारण पर्वतारोही दल वापस आ गया। वर्ष 2016 में उन्होंने एवरेस्ट पर पहुंचने का प्रयास किया था उनका दल 8300 मीटर की ऊंचाई तक पहंुचा लेकिन स्वास्थ्यगत कारणों से फिर वापस लौटना पड़ा। वर्ष 2018 में एवरेस्ट की चोटी पर पहंुचने वाला उनका पहला दल था। वे सातों महाद्वीप के सर्वोच्च शिखरों (7 समिट) सहित पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव में भी पहुंचना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *