सेशेल्‍स ने भारत के साथ नौसैनिक अड्डा बनाने की डील रद्द की, लगा बड़ा झटका

0

नई दिल्लीः सिशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे 25 जून से भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। एक तरफ भारत उनके स्वागत की तैयारियों में लगा है तो वहीं दूसरी और सेशेल्‍स ने भारत को झटका दिया है।

राष्ट्रपति फॉरे ने असम्पशन द्वीप पर भारत की मदद से बन रहे सैन्य अड्डा बनाने की डील को रद्द कर दिया है। इतना ही नहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेशेल्‍स के राष्ट्रपति ने कहा कि वह भारत दौरे के दौरान असम्पशन द्वीप प्रोजेक्ट को लेकर पीएम मोदी से कोई बातचीत भी नहीं करेंगे।

प्रोजेक्ट के बारे में फॉरे ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के सभी उद्देश्य खत्म हो चुके हैं। अब वो खुद इस प्रोजक्ट को बनाएंगे। राष्ट्रपति का कहना था कि वो अपने पैसों से अगले साल इस सैन्य अड्डे का निर्माण करेगा। भारत अब इस डील से लगभग-लगभग बाहर हो चुका है।

सेशेल्‍स की मीडिया ने डील रद्द होने के बाद भारतीय मूल और विपक्षी नेता रामकलावन को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। नियम के हिसाब से वहां विपक्ष की सहमति के बिना यह डील नहीं हो सकती है। कहा तो ये भी जा रहा है कि फ्रांस भी इस डील को करना चाह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *