जनता कांग्रेस {जे}के सादिक राजा ने कलेक्टर और श्रमायुक्त को न्यूनतम मजदूरी दर लागु कराने के लिए सौपा ज्ञापन।

0

न्यूनतम मजदूरी दर लागु कराने के लिए सौपा ज्ञापन।

जोगी एक्सप्रेस 

दुर्ग  राज्य सरकार द्वारा दिनांक 01-04-2017 को न्यूनतम मजदूरी की दर निम्न श्रेणी में लागू की गई थी,जो इस प्रकार है अकुशल मजदूर को 350 रु,अर्धकुशल को 375,कुशल को 400 और अतिकुशल मजदूर को  425 से 455 रु तक प्रतिदिन मेहनताना मिलेगा।परंतु अभी तक इस दर से लगभग किसी भी औधोगिक व निजी संस्थाओं में मजदूरी की न तो जानकारी है और न ही देने की बात कही जा रही। यही स्थिति शासकीय निकायों कि भी है जहाँ प्लेसमेंट कर्मचारियों को भी ठेकेदारों द्वारा निर्धारित रोजी नही दी जा रही है जो मजदूरों के साथ अन्याय है ।इनका आर्थिक शोषण जनता कांग्रेस जोगी बर्दास्त नही करेगी तथा इनके हक के लिये अंतिम तक जमीनी लड़ाई लड़ी जायेगी ।

     इस सम्बन्ध में औधोगिक मजदूर संघ(जोगी कांग्रेस)के प्रदेशाध्यक्ष कल्पना पाटिल के निर्देशानुसाए दुर्ग के जिलाध्यक्ष शेख सादिक रजा के नेतृत्व में कलेक्टर व  सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

            औधोगिक मजदूर संघ दुर्ग जिलाध्यक्ष शेख सादिक रजा ने बताया कि लगभग सभी औधोगिक व निजी संस्थानों में अभी तक पुराने दर से ही वेतन दिया जा रहा है,नय दर की किसी को भी जानकारी नही दी जा रही है, और न ही वेतन बढ़ाया जा रहा है,जिससे उनके भविष्य निधि,ई एस आई,बोनस व अन्य सुविधाओं में भारी नुकसान हो रहा है।राज्य में गरीबी दर बढ़ती जा रही है।सरकार जिस तरह कड़े रूप अपना कर शराब दुकान खोलने व कोचिया पकड़ने में व्यस्त है,इस तरह कड़ाई दिखाई जाय और कलेक्टर के माध्यम से  औधोगिक व निजी संस्थाओं मे न्यूनतम मजदूरी दर लागु कराने हेतु दबाव बनाए जाये, तो निश्चित ही यह दर तत्काल प्रभावशाली हो जायेंगे।इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नया वेतनमान अगर अगले माह से लागु नही हुआ तो जोगी कांग्रेस अग्रिम करवाही हेतु स्वतंत्र होगा।

      ज्ञापन सौंपने पर सहायक श्रमायुक्त छःग शासन(दुर्ग) तिवारी जी ने बताया कि हमे 4,5 अप्रैल को इसकी सर्कुलर मिला है और हम जल्द से जल्द सभी फैक्ट्री,निकायों व अन्य संस्था में इसे लागू करने के आदेश बनाये जा रहे है,सर्कुलर बनाने में थोड़ा समर लग रहा है,लेकिन निश्चित ही जल्द से जल्द इसे कुछ दिनों में लागु कर देंगे।दुर्ग व भिलाई निगम में इस सम्बन्ध में बात भी हो चुकी है।

           ज्ञापन सौंपने वाले में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता अशोक शर्मा,दुर्ग प्रवक्ता सतीश पारख,बृज मोहन उपाध्याय,मनोज मिश्रा,विजय चंद्राकर,अंजय पाण्डेय,अर्जुन शर्मा,मोहम्मद इरफान,विकाश चौधरी,डागेश्वर देवांगन,रेशम सिंग, मनोज गोयल,रशीद खान,त्रिलोचन निषाद, ओमप्रकाश,ललित द्विवेदी,लोकेश निशाद, ढालेश्वर निषाद, अशरफ अंसारी, फिरोज खान,सोराब हुसैन , तनवीर खान,अर्जुन शर्मा ललित शर्मा सागर सिंह अजय शर्मा, राजा चौहान आदि सैकड़ो की संख्या में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *