दोगली सरकार का असली चेहरा पहले पत्थर फेंके अब  गाली – गलौच करने लगे.:वंदना राजपूत

0
रायपुर  ।  भाजपा के कुशासन को हटाने की मुहिम अौर जनहित की बात करने वाले लोकप्रिय कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल   से छत्तीसगढ़ सरकार इतना अत्यधिक घबरा चुकी हैं कि उनको रोकने के लिये ऐडी चोटी का जोर लगा रही है। इस तरह की अशोभनीय भाषा का  इस्तेमाल लोकतंत्र के लिये घातक हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के अत्यधिक जन लोकप्रियता से भाजपा सरकार की बौखलाहट साफ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस लगातार भ्रष्ट भाजपा सरकार के पोल खोल रही हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ एवं सम्मानिय जनों पर ईट व पत्थर से हमला किये  एवं अब  इतना नीचे गिर गये कि अशोभनीय भाषा एवं गाली गलोच पर उतर आये। ये परिवार के संस्कार ही तो हैं कि भाजपा  सत्ता के लालच मे इतना  गंदा राजनीति कर रहीं है।
भारतीय जनता पार्टी के दोगली नीति के कारण आज राजनीति पूरी तरह से दूषित हो गया है।ऐसी गाली -गलौच ट्वीट करना गैर कानूनी हैं एवं अपराधिक कृत्य  हैं। ऐसी भद्धी गाली करने वाले पर आईटी एक्ट की धारा के अंतर्गत अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *