मध्यप्रदेश में विधानसभा के दोनों उप चुनावो में जीत के साथ कांग्रेस की जीत का क्रम लगातार आगे बढ़ रहा है:तिवारी

0
 
रायपुर प्रधानमंत्री मोदी और उनके बड़े नेतागण अहंकार के चलते कांग्रेस मुक्त की बात करते है, लेकिन वही देश की जनता अब इनके झूठे वादों और विकास के खोखले जुमलों की हकीकत को अच्छी तरह समझ गयी है। भाजपा की विदाई की शुरूआत राजस्थान, पंजाब और मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव, लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों से हो गयी है।
मध्यप्रदेश के दोनों विधानसभा उपचुनाव मुंगावली से और कोलारस से कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल एवं नेताप्रतिपक्ष श्री टी.एस. सिंहदेव ने दोनों कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत की बधाई देते हुये कहा है कि राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है और जनसमर्थन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ-साथ जीत का श्रेय गांधी के नेतृत्व को जाता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने इन दोनों उपचुनावों में लगातार प्रचार किया और उनके 17 मंत्रियो ने दिन रात एक करके भाजपा प्रत्याशियों के लिये प्रचार किया था लेकिन भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। एक ओर भाजपा सरकार के द्वारा सरकारी मिशनरी और धन बल का खुलकर दुरुपयोग के बावजूद भाजपा को जनता ने हार का मुँह दिखाया है। इन दोनों उप चुनावों को खुद भाजपा द्वारा 2018 का सेमीफाइनल बताया जा रहा था। भाजपा की हार जनमानस में भाजपा के विरोध के स्वरूप में भी देखा जा रहा है क्योंकि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, जुमलों और महँगाई से देश की जनता त्रस्त हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *