सिनेमा जगत की मशहूर आदकारा श्रीदेवी का निधन

0

मुंबई : सिनेमा जगत की मशहूर आदकारा रूप की रानी पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया। श्रीदेवी अपने परिवार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने दुबई आईं थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुबई में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। श्रीदेवी ने महज 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

श्रीदेवी के निधन की खबर से जहां पूरा देश सदमे में है तो वहीं बॉलीवुड की दुनिया में भी सन्नाटा छा गया है। श्रीदेवी का इस दुनिया से यूं अचानक चले जाना हर किसी के लिए एक सदमे जैसा है। चाहें आम लोग हों या बॉलीवुड सेलिब्रिटी हर किसी के लिए इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो पा रहा है। अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक कई बॉलीवुड कलाकारों ने ट्वीट कर श्रीदेवी को श्रंद्धाजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *