प्रिया के दूसरे वीडियो ने तो कर दिया घायल

0

मुंबई। मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर का पहला वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तो खूब वायरल हुआ और उनको रातों रात स्टार बना दिया। अब प्रिया का एक और वीडियो आ गया है जो भी खूब वायरल हो रहा है।

अपने पहले वीडियो से सोशल मीडिया के जरिए धूम मचाने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकार वारियर का नया वीडियो आ गया है। पहले वीडियो में जहां वे अपने बॉयफ्रेंड को नजरों से दीवाना बना रही थीं वहीं दूसरे वीडियो में वे नैनों के तीर के साथ बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस दे रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि वे बंदूक चला रही हैं और लड़का घायल हो गया है। दरअसल, दूसरा वीडियो प्रिया की फिल्म ओरु अदार लव का टीजर है जो हाल ही में रिलीज़ किया गया है। इस टीजर में एक बार फिर से प्रिया का कातिलाना लुक देखा जा सकता है। क्लास रूम में फिल्माये गए इस सीन में प्रिया अपने बॉयफ्रेंड को फ्लाइंग किस देती दिखाई दे रही हैं। लग रहा है कि वो फ्लाइंग किस के जरिए वे बंदूक चला रही हैं और बॉयफ्रेंड को अपनी अदा से घायल कर रही हैं।

बता दें कि, केरल के त्रिचूर के विमला कॉलेज में बी कॉम की पढ़ाई कर रही प्रिया प्रकाश की फिल्म तीन मार्च को रिलीज़ हो रही है। इंटरव्यू में प्रिया प्रकाश ने कहा कि वह निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं। इंटरनेट पर उनके अंदाज़ के बाद तेज़ी से वायरल हो रही प्रिया प्रकाश से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह अभूतपूर्व है। मुझे इस प्रकार के रिएक्शन की आशा नहीं थी। यह पूछने पर कि क्या अब वो बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करना चाहेंगी, इस पर प्रिया प्रकाश ने कहा “ मुझे आशा है एक दिन हो जायेगा”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *