मकर संक्रांति का महापर्व हमारी समृद्ध परम्परा का प्रतीक : डॉ. रमन सिंह

0

मुख्यमंत्री ने जनता को दी मकर संक्रांति की बधाई

रायपुर:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मकर संक्रांति के अवसर पर जनता को बधाई दी है और सभी लोगों के प्रति अपनी शुभेच्छा प्रकट की है। डॉ. सिंह ने मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा है कि मकर संक्रांति का यह महापर्व भारत की एक समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। उन्होंने कहा – यह पर्व ऋतु परिवर्तन के साथ सामाजिक समरसता का भी संदेश लेकर आता है। इस दिन हमारे भारतीय समाज में तिल और गुड़ की मिठास परस्पर प्रेम और भाईचारे की भावना को और भी ज्यादा मधुर बनाती है। डॉ. रमन सिंह ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने लोगों को पोंगल त्यौहार की भी शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *