बर्ड फ्लू वाइरस एच 5 एन 8 से पक्षियों के बचाव हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय रैपिड रेस्पांस टीम गठित

0

अनूपपुर 2 दिसम्बर 2021/ पशु पालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान ने प्रदेश के जिला आगर मालवा में बर्ड फ्लू वाइरस एच 5 एन 8 से कौवों की मृत्यु की पुष्टि होने के परिप्रेक्ष्य में रोकथाम नियंत्रण, सतर्कता व सावधानी बरतने हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय रैपिड रेस्पांस टीम का गठन किया है। जिला स्तरीय टीम के नोडल अधिकारी उप संचालक डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान व सहायक नोडल अधिकारी प्रभारी सिविल सर्जन (वेट) डॉ. रश्मिदेवी चंद्राकर, सदस्य श्री आर.एन. पोर्ते, श्री विजय धुलिया, श्री रूप सिंह धुर्वे, विकासखंड कोतमा टीम के नोडल अधिकारी बी.व्ही.ओ. डॉ. बी.बी. चौधरी व सहायक नोडल अधिकारी व्ही.ए.एस. डॉ. रूपांजली संयाम, सदस्य श्री रघुवीरलाल उराव, श्री छोटेलाल प्रजापति, श्री शिवेन्द्र पाण्डेय, विकासखंड अनूपपुर टीम के नोडल अधिकारी बी.व्ही.ओ. डॉ. ए.पी. पटेल व सहायक नोडल अधिकारी व्ही.ए.एस. डॉ. वीर सिंह क्रहोलिया, ए.व्ही.एफ.ओ. डॉ. बृजेश गुप्ता, ए.व्ही.एफ.ओ. डॉ. अमित पाण्डेय, सदस्य डॉ. ललित साहू व श्री रमेश मरावी होंगे। विकासखंड जैतहरी टीम के नोडल अधिकारी बी.व्ही.ओ. डॉ. वाय.सी. दीक्षित व सहायक नोडल अधिकारी व्ही.ए.एस. डॉ. बी.पी. सिंह, व्ही.ए.एस. डॉ. सचिन समैया, व्ही.ए.एस. डॉ. दीपक तखलाते, सदस्य श्री सी.पी. सिंह, श्री रामपाल पनिका, श्री सुज्जैन मार्को होंगे। विकासखंड पुष्पराजगढ़ टीम के नोडल अधिकारी बी.व्ही.ओ. एवं व्ही.ए.एस. डॉ. प्रवीण मसराम व सहायक नोडल अधिकारी व्ही.ए.एस. डॉ. प्रकृति सिंह एवं व्ही.ए.एस. डॉ. सुषमा चक्रवर्ती, सदस्य श्री आर.एल. बर्मन, श्री राजभान सिंह, श्री आर.पी. बंजारा होंगे।

    पशु पालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. चौहान ने उपरोक्त टीमों को निर्देश दिए हैं कि जलाशयों एवं अभ्यारण्य आदि में आने वाले प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखते हुए प्रवासी पक्षियों के नमूने एकत्र कर भेजना सुनिश्चित करें। जलाशयों के आसपास के ग्रामों में कुक्कुट, जिले के पोल्ट्री फार्म एवं बैकयार्ड कुक्कुट के सेम्पल भेजें। जिले के कुक्कुट बाजार, हाट बाजार में आने वाली कुक्कुट का रोग के परिप्रेक्ष्य में नियमित निरीक्षण करें तथा नियमित सर्वेलेंस का कार्य सुनिश्चित करें। जिले में लगने वाले शिविरों में तथा प्रचार-प्रसार के माध्यम से कुक्कुट पालकों को एवियन इनफ्लूएंजा के बचाव एवं रोकथाम नियंत्रण के संबंध में जागरूकता हेतु आवश्‍यक जानकारी दिया जाना सुनिश्चित करें। कुक्कुट पालकों, वन विभाग के अमले एवं विभागीय अमले आदि से पक्षियों अथवा मुर्गियों में आप्राकृतिक मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जांच हेतु सेम्पल प्रेषित करना सुनिश्चित करें। एवियन इनफ्लूएंजा रोग के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार के रिवाइज्ड एक्षन प्लान 2021 के अनुसार समस्त तैयारी रखना सुनिश्चित करें। आकस्मिकता की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक पी.पी.ई. किट्स डिसइनफेक्टेन्ट, उपकरण, दवाईयों का स्टाक आदि की उपलब्धता का आंकलन व स्त्रोत सुनिश्चित करें व तैयारी की स्थिति में रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *